5.75 लाख की छोटी SUV ने मचाया गदर! सबको पछाड़ बनी नंबर 1

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय बाजार में SUV की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ख़ासकर छोटी और सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे आगे है.

भारतीय बाजार में SUV की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ख़ासकर छोटी और सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे आगे है.

कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस के चलते इन कारों को खूब पसंद किया जा रहा है. अगस्त में ऐसी ही एक SUV ने सबको पछाड़ दिया है.

अकेले इस एसयूवी ने सेगमेंट में तकरीबन 17.6% बाजार पर कब्जा किया है. तो आइये देखें अगस्त की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी की लिस्ट-

हुंडई वेन्यू के कुल 11,365 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल अगस्त में बेचे गए 8,109 यूनिट के मुकाबले 40.2% ज्यादा है. इसका मार्केट शेयर 9.4% रहा है.

मारुति ब्रेजा की अगस्त में 15,288 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की 13,620 यूनिट के मुकाबले 12.2% ज्यादा है और इसका मार्केट शेयर 12.6% रहा.

टाटा नेक्सॉन की अगस्त में 18,431 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की 14,004 यूनिट के मुकाबले 31.6% ज्यादा है और इसका मार्केट शेयर 15.2% रहा.

मारुति फ्रॉन्क्स की अगस्त में 18,730 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की 12,422 यूनिट के मुकाबले 50.8% ज्यादा है और इसका मार्केट शेयर 15.4% रहा.

टाटा पंच की अगस्त में 21,320 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की 10,704 यूनिट के मुकाबले 99.2% ज्यादा है और इसका मार्केट शेयर 17.6% रहा.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/top-5-sub-4-meter-suv-sales-august-2026-tata-punch-fronx-nexon-brezza-auaw-285665-13-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World