6 छक्के, 10 चौके और शतक... रोहित शर्मा का ऐसा जोशीला सेलिब्रेशन आज तक नहीं देखा होगा, VIDEO
Rohit Sharma 35th ODI Century Celebration Video: अगर आप रोहित शर्मा के फैन हैं और आपने अगर गुवाहाटी वनडे देखा और उनका शतक भी कंपलीट पूरे होते हुए देखा, तो एक चीज गौर की होगी कि रोहित ने जिस कदर अपना जोशीला सेलिब्रेशन दिखाया, वह कभी नहीं देखा होगा.
रोहित ने बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में 72 गेंद में आए शतक से इस बात का भी सिग्नचेर दे दिया कि उनमें अभी बहुत दम है. क्योंकि हाल फिलहाल में टीम में उनकी जगह को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं. रोहित ने मैच में 6 छक्के और 10 चौके के दम पर 75 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली. जो उनका वनडे क्रिकेट में कुल 35 वां शतक रहा. . रोहित के अब 290 मैचों की 282 पारियों में 12,028 रन हो चुके हैं.
Look what it means to the Hitman 🤩👌 🎥 A memorable celebration during a memorable knock 🥳 Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/V5h46wVK11
कैसा रहा रोहित का सेलिब्रेशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित के शतक का वीडियो शेयर किया, गुवाहाटी में बुधवार (30 सितंबर) को जैसे ही रोहित का शतक पूरा हुआ. वह खुशी से कूदते हुए जर आए, इसमें उनका इमोशन भी साफ दिखा. शतक ने यह दिखाया कि उनके अंदर इस पारी को लेकर कितना इमोशन था, क्योंकि हाल फिलहाल में टीम में उनकी जगह को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं. रोहित अपने सेलिब्रेशन में कुलांचे मारते हुए हवा में उछलते हुए नजर आए.
हालांकि रोहित ने अपने शतक से इस बात का सिग्नेचर तो दे दिया कि उनके आलोचक सवाल उठाते रहें, लेकिन उनके अंदर दम बाकी है. कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने भी कहा कि लग रहा था कि रोहित इस सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं.
📸📸 Cometh the man, Cometh the Hitman 💪 Rohit Sharma, Take A Bow 🙇♂️ Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/o1DFB0kenr
वहीं रोहित जब आउट होने के बाद वापस लौट रहे थे तो विराट कोहली क्रीज पर आए, कोहली ने इस दौरान हाथ मिलाकर उनकी पारी की तारीफ की. यह वीडियो भी बीसीसीआई ने शेयर किया. शतक पूरा करने के तुरंत बाद ही उनकी पारी खत्म हो गई. रोहित को जेडेन सील्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. उन्होंने 75 गेंदों पर 101 रन बनाए.
An iconic frame of appreciation and respect 🎬 Rohit Sharma 🤝 Virat Kohli Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/6OWBE5460M
रोहित तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में सिर्फ 32 रन बनाकर आउट हुए थे. उस मैच के बाद गुवाहाटी में उनके बल्ले से एकदम अलग अंदाज देखने को मिला. 2026 में भी रोहित का वनडे प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है.
Make that 3️⃣5️⃣ ODI HUNDREDS for Rohit Sharma 💯 An absolutely scintillating effort to power the chase 🙇♂️ Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/MyrTT61yyG
इस मुकाबले से पहले उन्होंने 10 वनडे में 411 रन, 41.10 की औसत से बनाए थे. इसमें लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 138 रन की पारी भी शामिल है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद रोहित अब वनडे क्रिकेट में ही सक्रिय हैं. ऐसे में 2027 वनडे वर्ल्ड कप के पहले उनका यह फॉर्म भारतीय टीम के लिए अहम है.
/file/attachments/2998/GroundUp-railtheft_137542.jpeg)
/file/attachments/2998/12115972_392743.jpg)