आधे बाजार पर कब्जा! 6.31 लाख की फैमिली सेडान पर टूटे लोग
भारतीय बाजार में स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स यानी SUV गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. लेकिन अभी भी एक बड़ा वर्ग है जो सेडान कारों को तरजीह देता है.
बीते अगस्त में भी लोगों सेडान कारों पर जमकर प्यार लुटाया और इस सेगमेंट में भी जमकर कारों की बिक्री हुई है.
सेडान सेगमेंट में एक किफायती कार सबको पछाड़ कर तकरीबन आधे बाजार पर कब्जा कर लिया है. तो आइये देखें टॉप 5 बेस्ट सेलिंग सेडान कारों की लिस्ट-
स्कोडा स्लॉविया के कुल 897 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल अगस्त में बेचे गए 1,008 यूनिट के मुकाबले 11.0% कम है. अगस्त में इसका मार्केट शेयर 2.7% रहा.
Virtus के कुल 1,301 यूनिट बिके हैं, जो पिछले साल अगस्त के 1,674 यूनिट के मुकाबले 22.3% कम है और अगस्त में इसका मार्केट शेयर 4.0% रहा.
होंडा अमेज के कुल 3,512 यूनिट बिके हैं, जो पिछले साल अगस्त के 1,753 यूनिट के मुकाबले दोगुने से ज्यादा है और अगस्त में इसका मार्केट शेयर 10.7% रहा.
हुंडई ऑरा के कुल 6,685 यूनिट बिके हैं, जो पिछले साल अगस्त के 5,336 यूनिट के मुकाबले 25.3% ज्यादा है और अगस्त में इसका मार्केट शेयर 20.3% रहा.
मारुति डिजायर के कुल 18,418 यूनिट बिके हैं, जो पिछले साल अगस्त के 16,509 यूनिट के मुकाबले 11.6% ज्यादा है और अगस्त में इसका मार्केट शेयर 56.0% रहा.
यानी केवल इन पांच सेडान कारों ने तकरीबन 93.7 फीसदी बाजार पर कब्जा किया है. बाकी के 6.3% बाजार में दूसरी सेडान कारें शामिल हैं.


