अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग, 6 की मौत, दर्जनों घायल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड के दौरान जश्न में खलल पड़ गया है. अमेरिका के कई शहरों में नाइटलाइफ वाले इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं हुई. इन घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया ...

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड के दौरान जश्न में खलल पड़ गया है. अमेरिका के कई शहरों में नाइटलाइफ वाले इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं हुई. इन घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

डलास में सबसे ज्यादा हिंसा हुई. पुलिस के मुताबिक, शहर के डीप एलम इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हुए. डीप एलम इलाका, गाने-रेस्तरां और नाइटलाइफ का सेंटर माना जाता है. इसके अलावा, फेयेटविले (अर्कांसस), बर्मिंघम (अलबामा) और नेवार्क (डेलावेयर) जैसे शहरों में भी गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. 

डलास पुलिस प्रमुख डैनियल कोमोक्स के मुताबिक, फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शनिवार रात हुई गोलीबारी की यह घटनाएं आपस में जुड़ी है या नहीं.  कोमोक्स ने बताया कि शनिवार को गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं और अब तक यह पता नहीं चल सका है कि यह घटनाएं हुई क्यों. 

कोमोक्स ने कहा, 'हमने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है सभी से हम पूछताछ कर रहे हैं. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह यहां की सभी गोलीबारी से कैसे जुड़ा है.'

वहीं, पुलिस ने बताया कि शनिवार रात अलबामा के बर्मिंघम में मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच के बाद लीजन फील्ड के ठीक बाहर भी गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हैं. 

बर्मिंघम पुलिस विभाग के प्रमुख माइकल पिकेट ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद ज्यादातर दर्शक और परिवार स्टेडियम से जा चुके थे. ग्रेमोंट एवेन्यू के किनारे जहां कुछ दुकानें थी, वहीं गोलीबारी हुई. यह गोलीबारी किन हालात में हुई, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं है. 

पुलिस प्रवक्ता डी'रेल फ्रीमैन ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है. साथ ही, पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं. 

अमेरिका के डेलावेयर राज्य के नेवार्क शहर में भी शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई. यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर कैंपस के पास गोलीबारी हुई. इस घटना में छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोलीबारी के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. घटना के बाद पुलिस ने मेन स्ट्रीट के एक हिस्से को कई घंटों तक बंद कर दिया.

अमेरिका के इलिनोइस राज्य के ब्लूमिंगटन में भी रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में 19 साल की एक महिला की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना में छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं. हालांकि, उन्हें ज्यादा गहरी चोट नहीं आई है. इस मामले में पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह छह लोग कैसे घायल हुए. 

अर्कांसस के फेयेटविले में, रविवार सुबह हुई गोलीबारी में छह लोगों को चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शुरुआती जांच से पता चला है कि गोलीबारी से पहले वहां कोई विवाद हुआ था.

शुक्रवार को कैलिफोर्निया और मिशिगन में 'स्पिरिट हैलोवीन' स्टोर में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. कैलिफोर्निया के फेयरफील्ड में, एक इनडोर शॉपिंग मॉल के अंदर स्थित स्टोर में हुई गोलीबारी को पुलिस ने एक 'टारगेटेड अटैक' बताया है. इस घटना में 31 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/usa-halloween-weekend-firing-six-dead-fifteen-injured-dallas-dalaware-ntc-acwi-dskc-2686072-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World