6.49 लाख की इस EV के दीवाने हुए लोग! किसने बेची कितनी कारें

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. चारपिहया से लेकर दोपहिया तक हर सेगमेंट तेजी से इलेक्ट्रिफाइड हो रहा है.

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. चारपिहया से लेकर दोपहिया तक हर सेगमेंट तेजी से इलेक्ट्रिफाइड हो रहा है.

बीते अक्टूबर में नवरात्रि और दशहरा के मौके पर भी लोगों ने जमकर इलेक्ट्रिक कारों की खरीदारी की है. इसमें 6.49 लाख की एक EV ने खूब धूम मचाई है.

हम बात कर रहे हैं Tata Punch EV की. इस इलेक्ट्रिक कार के तकरीबन 5,000 से ज्यादा यूनिट केवल एक महीने में ही बेच दिए गए हैं.

टाटा पंच इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 9.79 लाख रुपये है. वहीं बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत ये कार महज 6.49 लाख रुपये में उपलब्ध है.

BaaS प्रोग्राम के तहत ग्राहक को कार की बैटरी के लिए अलग से 2.6 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से रेंटल देना होता है.

पंच ईवी के बूते टाटा सेगमेंट की लीडर बनी हुई है. तो आइये देखें अक्टूबर में किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है.

टॉप 5 की लिस्ट में किआ इंडिया पांचवे नंबर पर है. कंपनी ने अक्टूबर में कुल 1,386 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है.

वियतनामी कंपनी विनफास्ट ने हाल ही में बाजार में कदम रखा है. लेकिन इसने मारुति-हुंडई को पछाड़ते हुए 2,565 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है.

मोरिस गैराजेजे यानी एमजी मोटर ने अक्टूबर में कुल 5,877 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है. जिसमें विंडसर को सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है.

महिंद्रा सेकंड पोजिशन पर है. बीई 6 और एक्सयूवी 9 एक्स जैसे मॉडलों के बूते कंपनी ने अक्टूबर में कुल 8,472 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है.

इलेक्ट्रिक कारों के मामले में टाटा का पोर्टफोलियो सबसे बड़ा है. कंपनी ने अक्टूबर में कुल 14,552 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/vinfast-beats-maruti-hyundai-punch-ev-leads-electric-car-sales-october-2026-auaw-287237-03-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World