₹6 हजार सस्ता हुआ 55 इंच का Smart TV, Flipkart सेल में कीमत धड़ाम!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अगर आप भी इस दिवाली फेस्टिवल पर अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन शानदार डील का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 

अगर आप भी इस दिवाली फेस्टिवल पर अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन शानदार डील का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 

आज हम आपको एक ऐसी डील के बारे में बताने जा रहे हैं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Big Bang Diwali Sale में यह शानदार डील मिल रही है. जिसकी मदद से आप इलेक्ट्रॉनिक्स की शॉपिंग पर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस डील के बारे में और इस टीवी में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.

PHILIPS QLED अल्ट्रा HD टीवी पर यह शानदार डील मिल रही है. Flipkart के ऑफिशियल पेज पर इसकी MRP ₹44,999 दी गई है, जबकि सेल में इसकी कीमत घटकर ₹38,999 हो गई है. 

अगर आप इसे बैंक ऑफर के साथ खरीदते हैं, तो इसकी कीमत और कम होकर ₹36,499 हो जाती है. आइए जानते हैं इस टीवी में क्या-क्या खास फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: 6300mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 5G, Poco ने कम कीमत में क्या-क्या दिया?

डिस्प्ले का साइज कितना है और क्वालिटी कैसी है?

टीवी खरीदते समय सबसे जरूरी चीज उसका डिस्प्ले होता है, क्योंकि मूवी और वेब सीरीज देखने के लिए अच्छी पिक्चर क्वालिटी होना बहुत जरूरी है. इसके लिए Philips के इस टीवी में 138 सेंटीमीटर यानी 55 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है. क्वालिटी की बात करें तो यह 4K QLED टीवी है. साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है, जो यूजर्स को स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस देने में मदद करता है.

Philips के इस टीवी में 2 स्पीकर दिए गए हैं, जो 30W का साउंड आउटपुट देते हैं. टीवी में अच्छी साउंड क्वालिटी होना भी काफी जरूरी है, क्योंकि मूवी और वेब सीरीज देखने के साथ-साथ उनकी आवाज भी अच्छी होनी चाहिए. ऐसे में इस टीवी में मिलने वाला 30W का साउंड आउटपुट आपके एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है.

परफॉर्मेंस के मामले में कैसा है यह टीवी?

अगर बात करें स्मूथ और बेहतर एक्सपीरियंस की, तो इस टीवी में Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो इसे इस्तेमाल करना आसान बनाता है. इसके साथ ही इसमें 2GB RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इतना ही नहीं, टीवी में बिल्ट-इन Wi-Fi और Bluetooth का सपोर्ट भी मिलता है.

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के लिए नया 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Philips का यह टीवी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/philips-55-inch-qled-smart-tv-flipkart-diwali-sale-discount-prym-dskc-2687823-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology