सेंचुरी वाला संडे... एक ही दिन में 6 शतक, कोहली-गिल समेत इन दिग्गजों ने उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
क्रिकेट के इतिहास में 27 सितंबर का यह दिन हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन गया है. एक ही दिन में खेले गए तीन अलग-अलग वनडे मुकाबलों में बल्लेबाजों ने ऐसा कोहराम मचाया कि क्रिकेट जगत हिल गया. रविवार के दिन कुल 6 शानदार शतक देखने को मिले. इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और कप्त...

क्रिकेट के इतिहास में 27 सितंबर का यह दिन हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन गया है. एक ही दिन में खेले गए तीन अलग-अलग वनडे मुकाबलों में बल्लेबाजों ने ऐसा कोहराम मचाया कि क्रिकेट जगत हिल गया. रविवार के दिन कुल 6 शानदार शतक देखने को मिले. इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल का जलवा भी शामिल रहा. 

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे. जवाब में उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और रन मशीन विराट कोहली ने मैदान पर रनों की बारिश कर दी.

युवा कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का एक और शतक जड़ा और भारत को 8 विकेट से आसान जीत दिलाई.

भारत के खिलाफ मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए, जो उनके वनडे करियर का पहला (मैडन) शतक रहा.

The chase-master has done it yet again! 👑😍🔥#ViratKohli brings up his 55th ODI century in trademark style! 💯👏🫡#INDvWI 1st ODI 👉 LIVE NOW 👉 https://t.co/zk2ABY21JG pic.twitter.com/Rn5LVjWZWz

जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पारी में दो शतक आए. कप्तान टेम्बा बावुमा ने 103 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 93 गेंदों पर 142 रनों की नाबाद और करियर-बेस्ट पारी खेली. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 156 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम का स्कोर 365/9 तक पहुंचाया.

द ओवल में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन ने श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 126 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक (77 रन) के साथ मिलकर 150 रनों की बेहतरीन साझेदारी भी की.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/six-hundreds-in-three-odis-in-single-day-virat-kohli-subhman-gill-greaves-bavuma-miller-aksp-dskc-2654830-2026-09-27?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business