मंडी में भीषण सड़क हादसा, खाईं में गिरी कार, 6 युवकों की मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई. हादसा जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल इलाके में हुआ. यह हादसा बीती रात हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी आज दोपहर को मिली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक,...

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई. हादसा जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल इलाके में हुआ. यह हादसा बीती रात हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी आज दोपहर को मिली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादातर नाबालिग हैं.

हादसे में जान गंवाने वाले छह युवकों की पहचान हो गई है. इनमें सिमस गांव के यस राय, पिता रामलाल, आयुष, पिता विनोद कुमार शामिल हैं. गवाला गांव निवासी पंकज पिता पराक्रम सिंह, अर्नव पिता नरेंद्र कुमार की भी इस हादसे में मौत हुई है.

इसके अलावा बलोटू गांव निवासी आदित्य पिता अजय कुमार और सिमस गांव के नूजू पिता नवीन राय ने भी हादसे में जान गंवाई. छह युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है. गांवों में भी शोक का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, कार बीती रात लडभड़ोल इलाके में गहरी खाई में जा गिरी. हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हादसा रात में होने के कारण तुरंत इसकी जानकारी नहीं मिल सकी. आज दोपहर को हादसे का पता चलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

डीएसपी पधर लोकेन्द्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह युवकों की मौत हुई है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है. यह भी जांच की जा रही है कि कार किस वजह से खाई में गिरी. फिलहाल, हादसे को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/himachal-pradesh/story/himachal-mandi-car-accident-ladh-bharol-car-falls-into-gorge-many-youths-killed-ntc-aktw-rptc-2699864-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World