6 दिनों में Bigg Boss में छाईं आम्रपाली, जीता फैन्स का दिल, पीछे छूटेंगे बड़े स्टार!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
‘बिग बॉस 20’ का आगाज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. 6 सितंबर को शो के ग्रैंड प्रीमियर में आम्रपाली ने धमाकेदार एंट्री ली थी. घर में कदम रखते ही उन्होंने साफ कर दिया कि वो सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा बनकर नहीं,...

‘बिग बॉस 20’ का आगाज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. 6 सितंबर को शो के ग्रैंड प्रीमियर में आम्रपाली ने धमाकेदार एंट्री ली थी. घर में कदम रखते ही उन्होंने साफ कर दिया कि वो सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा बनकर नहीं, बल्कि अपने दमदार अंदाज और बेबाक सोच के साथ गेम खेलने आई हैं.

बेबाक अंदाज ने खींचा ध्यान बिग बॉस के घर में आम्रपाली का सबसे बड़ा हथियार उनका कॉन्फिडेंस नजर आ रहा है. वो अपनी बात खुलकर रखती हैं और किसी भी मुद्दे पर चुप रहने के बजाय सामने से जवाब देना पसंद करती हैं. शो में एंट्री से पहले ही उन्होंने अपने दबंग अंदाज का हिंट दे दिया था. आम्रपाली ने कहा था कि अगर कोई उनके चरित्र पर सवाल उठाएगा, तो वो उसका जवाब मजबूती से देंगी. 

उनके यही तेवर अब घर के अंदर भी दिखाई दे रहे हैं. शुरुआती दिनों में ही आम्रपाली और अरिश्फा खान के बीच बहस देखने को मिली. दोनों के बीच हुई तीखी बातचीत ने घर का माहौल गरमा दिया. इस विवाद के बाद दर्शकों को ये समझ आ गया कि आम्रपाली टकराव से बचने वाली कंटेस्टेंट नहीं हैं. 

भोजपुरी फैंस की बड़ी ताकत आम्रपाली की लोकप्रियता सिर्फ बिग बॉस के घर तक सीमित नहीं है. भोजपुरी सिनेमा में वो लंबे समय से बड़ा नाम हैं और निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. ऐसे में बिग बॉस में उनकी मौजूदगी भोजपुरी दर्शकों को शो से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकती है. 

घर में टीवी, सोशल मीडिया और खेल की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे मौजूद हैं. मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान और अरिश्फा खान जैसे नामों के बीच आम्रपाली अपनी अलग पहचान बना रही हैं. 

क्या बड़े सितारों पर पड़ेंगी भारी? बिग बॉस में लोकप्रियता के साथ-साथ व्यक्तित्व और गेम प्लान भी जरूरी होता है. आम्रपाली के पास फैन फॉलोइंग, स्क्रीन प्रेजेंस और बेबाक रवैया, तीनों चीजें हैं. अगर वो इसी तरह अपनी बात मजबूती से रखती रहीं और टास्क में भी बेहतर प्रदर्शन किया, तो आने वाले दिनों में वो कई बड़े सितारों पर भारी पड़ सकती हैं.

हालांकि, बिग बॉस का सफर लंबा होता है. शुरुआती पांच दिनों का स्वैग आगे भी बरकरार रहता है या नहीं, ये उनके रिश्तों, रणनीति और धैर्य पर निर्भर करेगा. फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे ने घर में अपनी जगह बना ली है और दर्शक अब उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bhojpuri/story/bigg-boss-20-amrapali-dubey-confident-entry-dominates-mahhi-vij-kanika-mann-salman-khan-tmovb-dskc-2641194-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World