हफ्तेभर में मुकेश अंबानी के लिए दो गुड न्यूज, 6 साल के बाद RIL के शेयरों में सबसे बड़ी तेजी!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हफ्तेभर के अंदर उद्योगपति मुकेश अंबानी के लिए दो बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं. 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की शानदार लिस्टिंग हुई, उसके बाद अब सोमवार को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. 

हफ्तेभर के अंदर उद्योगपति मुकेश अंबानी के लिए दो बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं. 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की शानदार लिस्टिंग हुई, उसके बाद अब सोमवार को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. 

कारोबार के अंत में RIL के शेयर 11.60% चढ़कर 1300 रुपये पर बंद हुआ. अप्रैल 2020 के बाद से सोमवार को रिलायंस के शेयरों में सिंगल डे सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई. इस शानदार तेजी के चलते कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-Cap) में एक ही दिन में लगभग ₹1.83 लाख करोड़ का इजाफा हुआ, जिससे कंपनी का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹17.6 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है. जबकि जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप ₹13 लाख करोड़ से ऊपर बना हुआ है. यानी इन दोनों कंपनियों के मार्केट कैप अब जुड़कर 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुके हैं. 

क्यों आई शेयरों में इतनी बड़ी तेजी?  रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे कंपनी के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2) के शानदार वित्तीय नतीजे हैं. कंपनी के प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल आया है. पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 40.64% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹25,548 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह ₹18,165 करोड़ था. 

कंपनी का कुल रेवेन्यू 28.57% बढ़कर ₹3,32,861 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹2,58,898 करोड़ था. तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी ने बोर्ड की बैठक में ₹15,000 करोड़ तक की राशि नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिए जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.

जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) का भी शानदार प्रदर्शन बता दें, रिलायंस की डिजिटल और टेलीकॉम आर्म जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने भी दूसरी तिमाही में शानदार आंकड़े पेश किए हैं. जियो का समेकित तिमाही राजस्व 11.3% की सालाना बढ़त के साथ ₹47,485 करोड़ रहा. कंपनी का EBITDA 16.6% बढ़कर ₹21,879 करोड़ हो गया, जिसके मार्जिन में 255 आधार अंकों का सुधार देखा गया. वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी का फ्री कैश फ्लो 98% बढ़कर ₹32,130 करोड़ हो गया. 

इसके अलावा जियो का कुल कस्टमर बेस बढ़कर 542.4 मिलियन (54.24 करोड़) हो गया है, जिसमें पिछले 12 महीनों में 3.6 करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं. जियो का ARPU बढ़कर ₹218.8 हो गया है. यानी हर पैमाने कंपनी ने दमदार नतीजे पेश किए.

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/story/mukesh-ambani-ril-shares-surge-12-per-cent-biggest-single-day-gain-since-april-2020-tuta-dskc-2686818-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World