शादी के 6 साल बाद टूट रहा 'TV की बहू' का घर? तलाक पर तोड़ी चुप्पी
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस नीति टेलर की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नीति टेलर के तलाक की खूब चर्चा हो रही है. अटकलें लागई जा रही थीं कि नीति की शादीशुदा जिंदगी में सब ठीक नहीं हैं और वो जल्द ही अपने पति परिक्षित बावा से तालाक ले रही हैं. अब एक्ट्रेस ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी और पूरी सच्चाई बताई.
नीति का हो रहा तलाक? अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए नीति ने बताया कि उनके और उनके पति के बीच सब कुछ ठीक है और उनका तलाक नहीं हो रहा है. हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'जब चीजें सच नहीं होतीं, तो वो आपको परेशान नहीं करतीं. हमने अपने रिश्ते को इसी तरह रखने का फैसला किया है. हम खुश हैं, सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. मुझे लगता है, टचवुड, किसी की नजर नहीं लगनी चाहिए. नीति के इस बयान के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है.'
नीति बहुत दिनों से इस खबर पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रही थीं, जिस वजह से उनके फैंस को ये सच लग रहा था. उनके तलाक की चर्चा इसलिए भी हुई, क्योंकि कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर से अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी थीं और अपने नाम से बावा सरनेम भी हटा दिया था. इसी खबर ने उनके रिश्ते में दरार आने खबर को और तेज कर दिया था.
नीति टेलर और उनके पति की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. नीति के पति परिक्षित बावा एक आर्मी ऑफिसर हैं. दोनों एक दूसरे को स्कूल के समय से ही जानते थे. लेकिन दोनों के बीच बातचीत तब शुरू हुई जब 2018 में परीक्षित ने नीति को उनके जन्मदिन पर विश किया और उनके काम की तारीफ की. यहीं से दोनों के बीच बात शुरू हुई और फिर दोनों एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
अगर नीति के प्रोफेनल लाइफ की बात करें, तो वो टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार हैं. शो 'कैसी ये यारियां' ने उनकी शौहरत में चार चांद लागई थी इसके बाद उन्होंने इश्कबाज, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे कई शोज किए. वो रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी नजर आई थीं. हाल ही में उन्हें एलायंस में देखा गया. शो में उन्हें फैन्स का खूब प्यार मिला.


