रात का वक्त, बारिश और... अचानक सड़क पर आ गए 6 शेर, VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
गुजरात के जूनागढ़ में बीती रात उस वक्त एक रोमांचक नजारा देखने को मिला जब खाड़िया रोड पर एक साथ छह शेर सड़क पार करते हुए नजर आए. बारिश के मौसम के बीच शेरों का झुंड खुले इलाके में बेफिक्र घूमता दिखाई दिया. 

गुजरात के जूनागढ़ में बीती रात उस वक्त एक रोमांचक नजारा देखने को मिला जब खाड़िया रोड पर एक साथ छह शेर सड़क पार करते हुए नजर आए. बारिश के मौसम के बीच शेरों का झुंड खुले इलाके में बेफिक्र घूमता दिखाई दिया. 

इस दौरान किसी राहगीर ने शेरों का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक कुल छह शेर सड़क पार कर रहे हैं.

सड़क पर अचानक इतने शेरों को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों में कौतूहल देखने को मिला. कुछ लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया. और यही वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. 

बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में शेर अक्सर जंगल से निकलकर आसपास के खुले इलाकों में घूमते नजर आते हैं. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के कारण शेर खुले इलाकों में निकल रहे होंगे. वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शेरों को घरे जंगल की तुलना में खुली जगहों पर घूमता पसंद होता है, इसलिए कई  बार वे जंगल से निकलकर सड़क या उसके आसपास के इलाकों में पहुंच जाते हैं. हालांकि, कुछ देर बाद ये शेर जंगल की ओर चले गए. 

एक साथ छह शेरों के सड़क पार करने का यह नजारा लोगों के लिए हैरान करने वाला था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/india/gujarat/story/gujarat-junagadh-six-lions-crossing-road-viral-video-ntc-acwi-rpti-2645421-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World