7 किमी तक सीवर में बहा 4 साल का इमरान, 23 घंटे बाद मिले शव के अवशेष... DNA से होगी पहचान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पश्चिमी दिल्ली के नांगली विहार में चार साल का इमरान खुले सीवर में गिर गया था. करीब 23 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से एक बच्चे के अवशेष बरामद हुए हैं. इनकी पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने इमरान के माता-पिता के DNA सैंपल लिए हैं.

पश्चिमी दिल्ली के नांगली विहार में चार साल का इमरान खुले सीवर में गिर गया था. करीब 23 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से एक बच्चे के अवशेष बरामद हुए हैं. इनकी पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने इमरान के माता-पिता के DNA सैंपल लिए हैं.

मंगलवार दोपहर को नांगली विहार के दास गार्डन पार्क के पास खेलते समय इमरान एक खुले सीवर में गिर गया था. इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमों ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे मौके से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से बच्चे के अवशेष बरामद किए.

एक अधिकारी ने बताया कि अवशेषों की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक पहचान के लिए DNA प्रोफाइलिंग कराने का फैसला किया है. माता-पिता से लिए गए सैंपल बरामद अवशेषों से निकाले गए डीएनए से मैच किया जाएगा.

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने और इस घटना पर सफाई मांगी है. इससे पहले जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया था कि सीवर का मैनहोल काफी गहरा था और सात किलोमीटर के इस पूरे रास्ते में 10 से 20 फीट गहरे कई मुख्य मैनहोल स्थित हैं.

गंदे पानी के बिना पंपिंग के बहने के लिए पाइपलाइनों को ढलान पर बिछाया गया है. आशंका है कि मैनहोल में गिरने के बाद बच्चा पानी के तेज बहाव में बहकर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच गया. अधिकारी के मुताबिक, पाइपलाइन से गुजरते समय सीवर की दीवारों, पुराने लोहे के टुकड़ों और बाहर निकली लोहे की छड़ों से टकराने के कारण अवशेषों को काफी नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: खुले नाले में गिरा 4 साल का इमरान! 16 घंटे से लापता, रेस्क्यू जारी

मासूम की मौत पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने भी स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली जल बोर्ड, बाहरी जिले के DCP और रनहोला के थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया है.

आयोग ने सभी संबंधित विभागों से दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. इस मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को तय की गई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/nangli-vihar-child-imran-body-remains-recovered-from-sewer-dna-test-ntc-drmt-dskc-2695037-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World