न हेलमेट, न जान की परवाह... एक बाइक पर 7 लड़कों का खतरनाक खेल-VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए कुछ युवकों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी. यहां एक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर 7 लड़के सवार होकर हाईवे पर फर्राटा भरते नजर आए. न किसी ने हेलमेट पहना था और न ही उन्हें गिरने या हादसे का डर दिखाई दिया. सभी...

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए कुछ युवकों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी. यहां एक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर 7 लड़के सवार होकर हाईवे पर फर्राटा भरते नजर आए. न किसी ने हेलमेट पहना था और न ही उन्हें गिरने या हादसे का डर दिखाई दिया. सभी युवक हंसते हुए कैमरे की तरफ देखते हुए रील बना रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्टंटबाजों की तलाश शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो में एक बाइक दिखाई दे रहा है. एक ही बाइक पर सात युवक इस तरह बैठे हैं कि आगे पेट्रोल टंकी पर दो लड़के, बीच में दो और पीछे तीन युवक सवार हैं. सभी एक-दूसरे को पकड़कर बैठे हैं, जबकि कुछ के पैर बाइक से बाहर लटक रहे हैं. इसके बावजूद बाइक हाईवे के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ें: 'मैं सुंदर नहीं दिखती, मुझे मर जाना चाहिए...' गोरखपुर में NEET छात्रा ने 3 बार किया सुसाइड अटेम्प्ट

इस वीडियो पर लिखा है, 'यह Hero Splendor+ का Power है'. इंस्टाग्राम पर सामने आया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर चिंता जताते हुए गोरखपुर पुलिस को टैग किया और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

एक यूजर ने वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि गोरखपुर में खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. यूजर ने यह भी दावा किया कि वीडियो में बाइक चला रहे युवक का इंस्टाग्राम हैंडल भी दिखाई दे रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने गोरखपुर पुलिस के एक्स हैंडल को टैग कर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने भी शिकायत का संज्ञान लिया है. गोरखपुर पुलिस की ओर से जवाब दिया गया कि जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया है.

इस मामले में एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी मिली है. इसमें शामिल युवकों की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है. उन्हें चिन्हित करने के बाद पकड़कर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

एसपी ट्रैफिक ने कहा कि इस तरह रील बनाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों में जो भी प्रावधान हैं, उनके तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब वीडियो के आधार पर बाइक सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/gorakhpur-seven-boys-one-bike-dangerous-stunt-video-viral-police-action-lclcn-strc-2695863-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World