728KM रेंज, 10 मिनट में होगी चार्ज, लॉन्च हुई BMW i7 Facelift
बीएमडब्लू ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने बीएमडब्लू आई7 फेसलिफ्ट (BMW i7 facelift) को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है.
इस कार के ई-ड्राइव 50 ट्रिम की कीमत 1.95 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है. जबकि कार का एम70 एक्स ड्राइव वेरिएंट 2.65 करोड़ का है.
मिडलाइफ अपडेट में बीएमडब्लू ने इस सेडान में पावरट्रेन अपग्रेड्स के साथ कई एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन बदलाव भी किए हैं.
इस कार के साथ ही कंपनी ने 7 सीरीज का अपडेटेड वर्जन भी लॉन्च किया है. कार के अपडेटेड वर्जन की कीमत 1.95 करोड़ रुपये है.
BMW i7 eDrive 50 में 455 एचपी की पावर और 600 एनएम का टॉर्क मिलता है. ये कार 210 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ती है.
इसमें 112.5kWh का बैटरी पैक मिलता है. सिंगल चार्ज में ये कार 728 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज कवर कर सकती है.
वहीं कार का टॉप वेरिएंट आई7 एम70 एक्स ड्राइव 680 एचपी की पावर और 1015 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बूस्ट मोड में कार 1100 एनएम टॉर्क ऑफर करती है.
ये कार सिर्फ 3.8 सेकंड में 250 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं इसकी क्लेम्ड रेंज 686 किलोमीटर की है.
250kW के डीसी फास्ट चार्जर से कार 28 मिनट में 10 से 80 परसेंट तक चार्ज हो जाती है. कंपनी की मानें तो 10 मिनट चार्ज करके कार 235 किलोमीटर चल सकती है.


