चाकू मारने से लेकर प्लेन बचाने तक... इजरायल जा रहे प्लेन में बैठे 8 यात्रियों ने बताया- आखिर प्लेन में हुआ क्या था?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दुबई से इजरायल जा रहे विमान में बुधवार को एक भयावह हादसा हुआ. कॉकपिट में एक को- पायलट हिंसक हो गया और दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. इस वजह से प्लेन तेजी से नीचे गिरने लगा. क्योंकि, पायलट का विमान पर कंट्रोल नहीं था.  2 मिनट के अंदर विमान 17 हजार फीट नीचे आ गया था. 

दुबई से इजरायल जा रहे विमान में बुधवार को एक भयावह हादसा हुआ. कॉकपिट में एक को- पायलट हिंसक हो गया और दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. इस वजह से प्लेन तेजी से नीचे गिरने लगा. क्योंकि, पायलट का विमान पर कंट्रोल नहीं था.  2 मिनट के अंदर विमान 17 हजार फीट नीचे आ गया था. 

विमान में सवार पैसेंजर इस घटना के चश्मदीद हैं. उनमें से कुछ लोगों ने सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अलग- अलग मीडिया आउटलेट से बातचीत में हादसे की आंखों देखी कहानी सुनाई. चलिए जानते हैं ऐसे ही 8 यात्रियों ने उस दौरान क्या देखा और सुना. 

Yt news की रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन में सफर कर रहे इजरायली यात्री ज़्विका मानेस  संदिग्ध हमलावर को- पायलट को काबू करने कॉकपिट में घुसने वाले लोगों में शामिल थे.  उन्होंने हमलावर को काबू करने में अहम भूमिका निभाई थी. मानेस ने इस घटना को असाधारण रूप से दर्दनाक बताया.

मैं भी खून से लथपथ हो गया था... उन्होंने कहा कि मेरी बेटी टॉयलेट गई हुई थी और वाइफ कॉकपिट के पास खड़ी थी. अचानक वाइन ने कॉकपिट से चीखने की आवाज सुनी.  मानेस ने बताया कि उसने वहां बैठे फिजी के एक राहत पायलट को आवाज लगाई. जल्दी अंदर आओ, देखो क्या हो रहा है. फिर उसने मुझे मदद के लिए फोन किया और मैं और दो अन्य लोग कॉकपिट में घुस गए. वहां हर जगह खून ही खून था. फिर हमने हमलावर को काबू में किया.  मैं भी खून से लथपथ हो गया था. यह बहुत ही भयानक मंजर था.

इसने प्लेन से ही लाइव वीडियो शेयर कर दिया दूसरे यात्री की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है.  इसने घटना के दौरान जब विमान के हवा में नीचे की ओर जा रहा था. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में इस लड़ाई का डिटेल बताते हुए  खुद उसके चेहरे पर भी खून लगा हुआ था. वह वीडियो में बताया कि हम दुबई से उड़ान भर रहे हैं. हमने यहां स्थिति को अपने कंट्रोल में ले लिया है. एक हमलावर ने चाकू से एक पायलट पर हमला कर दिया. विमान में सवार कुछ लोगों ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और उस हमलावर को कॉकपिट से बाहर खींच लिया. अब सब ठीक है. हम सऊदी अरब में उतरने वाले हैं.

'कॉकपिट से आ रही थी चीखने की आवाज' तीसरी यात्री मिरियम है, जिसने प्लेन की घटना का आंखो देखी कहानी बताई. उसने बताया कि कॉकपिट खुलने से पहले हमने सिर्फ चीखें सुनीं. उन्होंने बताया कि फिर बहुत सारा खून देखा.  किसी ने पायलट को चाकू मार दिया था.  मीरियम ने कहा जब कॉकपिट से चीखने की आवाज आ रही थी. तब ऐसा लगा जैसे प्लेन तेजी से नीचे जा रहा है. क्योंकि, विमान तब कंट्रोल से बाहर हो गया था और ऐसा लगा कि कुछ ही पल में क्रैश हो जाएगा.  मुझे लगा अब हम जिंदा नहीं बच पाएंगे. 

फिर अचानक कॉकपिट का दरवाजा खुला. अंदर से सिर्फ खून ही खून बाहर निकल रहा था. मिरियम ने बताया कि इसके बाद इजरायली यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग से पहले हमलावर को काबू में कर लिया था. कुछ पल ऐसे भी आए जब हमें लगा कि हम शायद ही जिंदा बच पाएंगे.

विमान अचानक नीचे जाने लगा... नोआ ने बताया कि तब स्थिति बेहद डरावनी थी.  विमान अचानक नीचे जाने लगा, यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई और उन्हें पता चला कि एक पायलट को चाकू मारा गया है. विमान का कंट्रोल खत्म हो गया था. प्लेन अचानक नीचे जाने लगा. हमने बचने की उम्मीद छोड़ दी.  जब विमान फिर से नियंत्रित हुआ और सऊदी अरब में आपात लैंडिंग होने जा रही थी. तब जान में जान आई.  उन्होंने बताया कि सऊदी एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और कुछ लोगों के कपड़ों पर खून लगा था.

'मेरे पिता ने प्लेन को दोबारा कंट्रोल करने में मदद की' प्लेन में सवार एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि कैसे उसके पिता ने उस खतरनाक समय भी कॉकपिट की स्थिति को संभाला. फिर नीचे जा रहे विमान को संभालने में चालक दल की मदद की. महिला यात्री ने i24NEWS को बताया कि अचानक किसी ने चिल्लाकर कहा कि कॉकपिट में चाकूबाजी हुई है. इतना सुनते ही मेरे पिता तुरंत आगे की तरफ दौड़े.

 इसी दौरान विमान तेजी से नीचे जाने लगा. यात्रियों ने कॉकपिट में घुसकर देखा कि दोनों पायलटों पर हमला हुआ था. महिला के अनुसार उसके पिता और दो अन्य लोगों ने विमान को स्थिर करने में मदद की. 

हमने हमलावर को कॉकपिट से बाहर निकाला.. एक यात्री जिसका नाम सामने नहीं आया है. उसने बताया कि उसने और कुछ अन्य लोगों ने चाकू से पायलट पर हमला करने वाले व्यक्ति को कॉकपिट से बाहर खींच लिया. उसके मुताबिक एक पायलट गंभीर रूप से घायल था और दूसरा पायलट विमान उतारने की कोशिश कर रहा था.  उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा बंद रखने में भी मदद की.

मुझे अभी भी डर लग रहा है... यरुशल पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरी नाम के यात्री ने बताया कि वह इस घटना से ट्रॉमेटाइज हो गया है.  सबसे ज्यादा डर उसे उस वक्त लगा जब विमान अचानक नीचे जाने लगा. उसे लगा कि पायलट शायद विमान को अपने साथ यात्रियों समेत गिराने की कोशिश कर रहा था और कुछ यात्रियों ने दूसरे पायलट की मदद से उसे काबू किया. 

'लगा विमान हाईजैक हो गया है' प्लेन में सवार उत्तरी इजरायल की किबुत्ज निवासी महिला ने बताया कि उसकी 75 साल की मां भी विमान में थीं. परिवार को काफी देर तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया. उसने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद विमान हाईजैक हो गया है और मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए यह डर उन्हें वास्तविक लगा.

मैं बच्चों के साथ बीच में बैठा था... एक अन्य यात्री ने बताया कि वह विमान के बीच वाले हिस्से में छोटे बच्चों के साथ बैठा था, इसलिए कॉकपिट में  घटना नहीं देख सका. उसने बताया कि अचानक विमान की बिजली सिस्टम में समस्या महसूस हुई. लोगों से कॉकपिट की तरफ जाकर मदद करने को कहा गया और यात्री घबरा गए. उसके मुताबिक बाद में इजरायली यात्रियों ने लोगों से अपनी सीट पर बैठने और रास्ते में भीड़ न लगाने को कहा.

यह भी पढ़ें: कैसे यात्रियों की वजह से इजरायल जा रहा प्लेन क्रैश होने से बचा... पैसेंजर ने बताई आंखों देखी कहानी

इस तरह विमान में ऐसी खतरनाक घटना के वक्त भी प्लेन में सवार यात्रियों और फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने बहादुरी दिखाई. हमलावर को- पायलट को काबू किया, घायल पायलट को बचाया और प्लेन को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाई. 

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/flydubai-cockpit-stabbing-passengers-eyewitness-accounts-emergency-landing-tstsd-dskc-2657710-2026-09-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World