एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम ने लहराया जीत का परचम, 8वीं बार जीता खिताब, श्रीलंका को बुरी तरह हराया
विमेन्स एशिया कप 2026 के रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला.
पहले बल्लेबाजों ने मैदान पर तूफान उठाया और फिर गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. भारत ने इसके साथ ही एक बार फिर अपनी बादशाह साबित कर दी है.
भारत ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. भारत ने वनडे फॉर्मेट में साल 2004, 2005, 2006 और 2008 में जीता था. जबकि टी20 फॉर्मेट में साल 2012, 2016, 2022 और 2026 में ट्रॉफी अपने नाम की है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की. शेफाली ने महज 39 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन ठोके. वहीं स्मृति मंधाना ने भी 39 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रनों की कड़क पारी खेली.
#TeamIndia inching closer to victory 🔢 Shafali Verma 🤝 Sree Charani with the wickets 🙌 Updates ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #WomensAsiaCup | #INDvSL pic.twitter.com/zNEldRhcbD
हालांकि, 129 के स्कोर पर शेफाली का विकेट गिरते ही भारतीय पारी थोड़ी लड़खड़ा गई. एक समय 200 के पार दिख रहा स्कोर मध्यक्रम के सस्ते में निपटने से 183 रन पर ही रुक गया. आखिर में ऋचा घोष (17 रन) और जी. कमालिनी (15* रन) की छोटी पारियों की मदद से भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रनों का विशाल स्कोर बनाया.
184 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. क्रांती गौड़ ने शुरुआती झटके देकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला. हालांकि, कप्तान चामरी अट्टापट्टू और विश्मी गुणारत्ने ने फिफ्टी प्लस की साझेदारी कर श्रीलंका की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन दीप्ति शर्मा ने एक ही स्पेल में दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट करके श्रीलंका की बची-कुची उम्मीदें भी खत्म कर दीं.
Two excellent catches by Nandni Sharma and G. Kamalini ✌️ Sree Charani with a superb over as #TeamIndia keep the scoreboard in check ✅ Updates ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #WomensAsiaCup | #INDvSL pic.twitter.com/yNoKqkJyNW
इसके बाद श्री चरणी ने अपनी फिरकी का जाल बुनते हुए हर्षिता समरविक्रमा और कविषा दिलहारी को पवेलियन भेजकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी. श्रीलंकाई टीम सिर्फ 111 रन ही बना सकी और भारत ने 72 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर एशिया कप का ताज अपने सिर सजा लिया.
Double-wicket over ✌️ Deepti Sharma spinning her magic 🪄 Updates ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvSL pic.twitter.com/YnYlxmYmoH
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा.
श्रीलंका: चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), इमिशा दुलानी, विश्मी गुणारत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या.