सिंगल चार्ज में 857KM! सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें
इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय लोगों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद कार कितनी दूर तक चलेगी.
पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले ईवी में रेंज को लेकर ग्राहकों की चिंता अभी भी बनी हुई है. हालांकि, अब बाजार में ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ रही है.
ख़ास बात है कि, इनमें लग्जरी से लेकर मास-मार्केट सेगमेंट तक की कारें शामिल हैं. आइए देखें सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारों की एक लिस्ट-
महिंद्रा बीई 6 भी दो बैटरी पैक ऑप्शन (59 - 79 kWh) में आती है. जो क्रमश: 548 किमी से 683 किमी रेंज देते हैं. इसकी बैटरी 20 मिनट में 80% चार्ज होती है.
Tesla Model Y दो बैटरी ऑप्शन (60 - 82 kWh) में आती है. जो सिंगल चार्ज में क्रमश: 500 किमी से 681 किमी की रेंज देते हैं. इसकी बैटरी 15 मिनट में चार्ज होती है.
सिएरा इलेक्ट्रिक दो बैटरी ऑप्शन (63 - 75 kWh) में आती है. जो सिंगल चार्ज में क्रमश: 566 किमी से 665 किमी की रेंज देते हैं. इसकी बैटरी 25 मिनट में 80% चार्ज होती है.
मर्सिडीज की ये कार दो बैटरी पैक ऑप्शन (58 - 85.5 kWh) में आती है. जो क्रमश: 542 किमी से 792 किमी रेंज देते हैं. इसकी बैटरी 30 मिनट में चार्ज होती है.
EQS देश की सबसे ज्यादा रेंज वाली कार है. इसमें 107.8 kWh की बैटरी मिलती है जो 857 किमी की रेंज देता है. इसकी बैटरी 31 मिनट में 80% चार्ज होती है.
दिल्ली से वाराणसी के बीच अलग-अलग रूट से दूरी तकरीबन 722 किमी से 830 किमी है. ऐसे में मर्सिडीज की ये कार आपको सिंगल चार्ज में ये यात्रा करा सकती है.


