एकसाथ प्रेग्नेंट हुईं यूट्यूबर की दोनों पत्नियां! घर में गूंजेगी किलकारी, बनेगा 9 बच्चों का पापा?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों और बच्चों की फौज को लेकर चर्चा में रहते हैं. मलिक फैमिली फैंस को फिर से सरप्राइज देने वाली है.  

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों और बच्चों की फौज को लेकर चर्चा में रहते हैं. मलिक फैमिली फैंस को फिर से सरप्राइज देने वाली है.  

पायल और कृतिका ने नए व्लॉग में बताया कि उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है. लेकिन कौन प्रेग्नेंट है, इसे अभी रिवील करने से मना किया है.   

पायल ने एक केक ऑर्डर किया है. जिसमें लिखा है- बेबी कमिंग सून. जब उनसे पूछा गया कि किसका बच्चा आने वाला है? पायल ने सस्पेंस बनाए रखा.  

वो कहती हैं- अभी ये नहीं बताऊंगी कौन आने वाला है. किससे आने वाला है. कृतिका से आएगा या मेरे से, या हम दोनों से...  

आपको पता चल जाएगा कि कुछ तो गुडन्यूज है. लेकिन कहां से ये नहीं बताएंगे. फिर कृतिका ने हिंट देते हुए कहा- पायल और मेरे में से है गुडन्यूज.  

वो कहती हैं- हम दोनों में से भी हो सकती है गुडन्यूज. ये सीक्रेट है. अभी 3 महीन नहीं हुए हैं. जिस दिन होंगे तब बताएंगे ये किसकी प्रेग्नेंसी है.  

पायल और कृतिका ने बच्चों संग मिलकर केक काटा. सबने खूब मस्ती की. ये व्लॉग देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. सबने सस्पेंस रिवील करने को कहा है.  

पायल ने केक काटते वक्त कृतिका से पूछा- तूने केक पर 4 कैंडल लगाई हैं. क्या 4 बच्चे आने वाले हैं? 5 बच्चे तो पहले से हैं, क्या 9 बच्चे पूरे हो जाएंगे?  

कृतिका ने कहा कि अब वो सोच रहे हैं एक विला ले लेते हैं. अब 5 बच्चों के साथ ये घर छोटा पड़ गया है. वो चाहती हैं एक फार्महाउस ले लिया जाए.  

अब देखना होगा पायल और कृतिका में से क्या कोई फिर से मां बनने वाली हैं. या फिर दोनों ने क्लिकबेट के चक्कर में गुडन्यूज का प्रैंक किया है.  

अरमान के अभी 5 बच्चे हैं. पायल से उनके 4 बच्चे हैं. चिरायू मलिक, अयान और तूबा और रुद्र मलिक. दूसरी पत्नी कृतिका से उनका 1 बेटा जैद मलिक है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/news/photo/youtuber-armaan-malik-wives-kritika-and-payal-pregnant-again-goodnews-soon-father-of-9-kids-celebration-tmovh-2641103-2026-09-11?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World