₹9 हजार की रेंज में मिल रहा 32 इंच का TV, Croma पर धांसू डील!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अगर आप भी नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और अच्छी डील की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Croma पर मिल रही है.

अगर आप भी नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और अच्छी डील की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Croma पर मिल रही है.

Croma की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 13,000 रुपये देखने को मिल रही है, वहीं सेल में इसकी कीमत घटकर 9,490 रुपये हो गई है.

डिस्प्ले साइज की बात करें तो यह 80cm यानी 32 इंच का टीवी है. साथ ही, इसका बेजल-लेस डिजाइन इसे और भी खास बनाता है. इसमें HD Ready क्वालिटी का सपोर्ट भी मिलता है.

साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें आपको 2 स्पीकर मिलते हैं, जो 20W का आउटपुट देते हैं. इसकी मदद से आप घर पर ही अच्छी साउंड क्वालिटी का मजा ले सकते हैं.

Dolby Audio का सपोर्ट भी मिलता है, जो साउंड क्वालिटी को और बेहतर बनाता है. इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है, जिससे आपको अच्छी व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं. इनकी मदद से आप अलग-अलग डिवाइस को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं.

Croma का 32 इंच का यह टीवी स्मार्ट टीवी नहीं है, बल्कि एक नॉर्मल LED TV है. आप इसके साथ अलग से स्मार्ट डिवाइस कनेक्ट करके इसे स्मार्ट टीवी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

वारंटी की बात करें तो Croma के इस टीवी पर आपको 1 साल की ऑन-साइट वारंटी मिलती है. वहीं, इसके साथ मिलने वाली एक्सेसरीज पर 3 महीने की वारंटी दी जाती है.

अगर आप भी कम कीमत में एक अच्छा 32 इंच का टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Croma की यह डील आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/croma-32-inch-led-tv-deal-under-10000-prym-287575-18-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World