9000mAh बैटरी वाला OnePlus का फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED स्क्रीन और 80W चार्जिंग भी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया है.

OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया है.

OnePlus का यह नया स्मार्टफोन फिलहाल चीन में पेश किया गया है. कंपनी ने इसे अपनी Turbo सीरीज के तहत उतारा है. फोन में 50MP का कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन की मोटाई करीब 8.5mm रखी है.

हालांकि, भारतीय कस्टमर्स के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. OnePlus ने फिलहाल भारत में इस फोन को लॉन्च करने की कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

OnePlus Turbo 6Vs की कीमत कितनी है?

सबसे पहले कीमत की बात करें तो OnePlus Turbo 6Vs को चीन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 3,699 चीनी युआन रखी गई है. भारतीय करेंसी में यह करीब 53,000 रुपये होती है.

फोन को Orange Heart और Nova White रंगों में पेश किया गया है. फिलहाल कंपनी की चीनी वेबसाइट पर इसकी बिक्री की जानकारी दी गई है, लेकिन भारत में इसकी उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

OnePlus Turbo 6Vs की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी है. आमतौर पर बाजार में मिलने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन में 5000mAh से 7000mAh तक की बैटरी देखने को मिलती है. ऐसे में 9000mAh की बैटरी इस फोन को खास बनाती है.

कंपनी ने इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. इसके अलावा फोन 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आप इस फोन से दूसरे सपोर्टेड डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.

फोन में बायपास चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है. इसकी मदद से सपोर्टेड परिस्थितियों में चार्जर से आने वाली बिजली सीधे फोन के सिस्टम को दी जा सकती है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने या फोन इस्तेमाल करने के दौरान बैटरी पर दबाव कम हो सकता है.

हालांकि, 9000mAh की बैटरी होने का मतलब यह नहीं है कि फोन की बैटरी हर यूजर के लिए निश्चित दिनों तक चलेगी. असली बैटरी बैकअप स्क्रीन की ब्राइटनेस, गेमिंग, इंटरनेट और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा.

OnePlus Turbo 6Vs में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रिजॉल्यूशन 1.5K यानी 2772x1272 पिक्सल है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.

आसान भाषा में समझें तो 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से फोन में स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकती है. इसमें 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का दावा भी किया गया है. इससे तेज रोशनी में स्क्रीन देखने में मदद मिल सकती है.

कंपनी ने आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए 3840Hz PWM डिमिंग और DC जैसी डिमिंग तकनीक का भी सपोर्ट दिया है.

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus Turbo 6Vs में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है.

फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है. इसमें स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Wi-Fi 6 और IR ब्लास्टर जैसे फीचर भी दिए गए हैं. गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए कंपनी ने X-axis मोटर और खास टच तकनीक भी दी है.

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo 6Vs के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है.

OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन की मदद से फोटो और वीडियो लेते समय हाथ हिलने का असर कम करने में मदद मिलती है.

क्या भारत में लॉन्च होगा OnePlus Turbo 6Vs?

फिलहाल OnePlus ने Turbo 6Vs को चीन के बाजार में पेश किया है. भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

हालांकि, OnePlus की Turbo सीरीज के कुछ फोन भारतीय बाजार में Nord ब्रांडिंग के साथ भी पेश किए गए हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस फोन को भारत में किस नाम और किस कीमत पर लाती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/oneplus-turbo-6vs-launch-9000mah-battery-price-specifications-ttecm-dskc-2686811-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World