'बॉलीवुड में गोविंदा जैसा कोई नहीं', दिलजीत दोसांझ ने पढ़े 90s स्टार के कसीदे, इंप्रेस हुए एक्टर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
90s में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे गोविंदा भले ही आज उतना कमाल नहीं दिखा पा रहे. मगर उन्होंने अपने समय में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जिनसे लोगों का खूब एंटरटेनमेंट हुआ है. उनकी फैन फॉलोइंग आज भी तगड़ी है. लोग उन्हें बड़े पर्दे पर वापस जादू बिखेरते देखना चाहते हैं. हाल ही में उनका जिक...

90s में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे गोविंदा भले ही आज उतना कमाल नहीं दिखा पा रहे. मगर उन्होंने अपने समय में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जिनसे लोगों का खूब एंटरटेनमेंट हुआ है. उनकी फैन फॉलोइंग आज भी तगड़ी है. लोग उन्हें बड़े पर्दे पर वापस जादू बिखेरते देखना चाहते हैं. हाल ही में उनका जिक्र दिलजीत दोसांझ ने भी किया. उन्होंने भी एक्टर की कला की जमकर तारीफ की. 

दिलजीत दोसांझ सोमवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां उन्होंने फैंस से बातचीत की. इस दौरान सिंगर ने गोविंदा के लिए अपना प्यार जाहिर किया और उनकी फिल्म का गाना भी गाया. दिलजीत ने कहा कि गोविंदा जैसा कलाकार बॉलीवुड में ना पहले कभी हुआ है और ना आगे होगा. उन्होंने एक्टर को एक लेजेंडरी आर्टिस्ट बताया.

दिलजीत ने ये भी कहा कि वो हमेशा से गोविंदा के साथ किसी फिल्म में काम करना चाहते थे, लेकिन उनका ये सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने गोविंदा की कॉमेडी टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा कोई दूसरा कलाकार उनकी बराबरी नहीं कर सकता. उन्होंने गोविंदा और डायरेक्टर डेविड धवन की जोड़ी को भी याद किया. दिलजीत ने कहा कि उस दौर की फिल्मों में एक अलग तरह का मजा और खुशी हुआ करती थी. उनके मुताबिक, गोविंदा की फिल्में देखने के बाद लोगों को सच में खुशी मिलती थी. 

दिलजीत की गोविंदा को लेकर तारीफों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल रहा. ये वीडियो एक्टर के पास भी पहुंचा, जिन्होंने सिंगर का शुक्रिया अदा किया. गोविंदा ने दिलजीत के लिए लिखा- शुक्रिया दिलजीत, वाहेगुरू दी मेहर रहे. 

गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो अपने बॉलीवुड कमबैक की फुल तैयारी में हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने दो फिल्मों- रूपा और दुनियादारी का ऐलान किया जिससे वो फिल्मों में वापसी करेंगे. इस फिल्म से वो एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर को भी लॉन्च करेंगे, जिनके साथ एक्टर के कथित अफेयर की चर्चा होती रहती है. गोविंदा की पर्सनल लाइफ भी इसी कारण से बिगड़ी नजर आ रही है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/diljit-dosanjh-praises-govinda-calls-him-legendary-bollywood-actor-reaction-tmovj-dskc-2643429-2026-09-16?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World