AAP पार्षद की गई पार्षदी, चार साल बाद BJP उम्मीदवार विजयी घोषित

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लगा है. दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार वार्ड नंबर 166 से पार्टी के पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव रद्द हो गया है. साकेत कोर्ट ने उनकी जगह बीजेपी के उम्मीदवार नरेश को विजेता घोषित किया है. नरेश इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लगा है. दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार वार्ड नंबर 166 से पार्टी के पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव रद्द हो गया है. साकेत कोर्ट ने उनकी जगह बीजेपी के उम्मीदवार नरेश को विजेता घोषित किया है. नरेश इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे.

दक्षिण दिल्ली के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने 18 नवंबर को यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने पाया कि अरुण नवारिया ने चुनाव के समय अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी. उन्होंने यह भी नहीं बताया था कि इस मामले में उन्हें सजा मिल चुकी है.

दरअसल, अरुण नवारिया के खिलाफ अंबेडकर नगर थाने में FIR नंबर 11/2010 दर्ज हुई थी. इस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था. साल 2020 में उन्हें सजा भी हुई थी. लेकिन 2022 के एमसीडी चुनाव में नामांकन भरते समय उन्होंने अपने हलफनामे में इसकी जानकारी नहीं दी.

कोर्ट ने इस मामले को गंभीर माना. अदालत ने कहा कि उम्मीदवार के बारे में पूरी जानकारी देना जरूरी है. जानकारी छिपाने से मतदाताओं के 'नो योर कैंडिडेट' यानी अपने उम्मीदवार को जानने के अधिकार का उल्लंघन हुआ. कोर्ट ने इसे गलत आचरण माना.

पुष्प विहार वार्ड में 4 दिसंबर 2022 को वोटिंग हुई थी. इस चुनाव में अरुण नवारिया को 13,721 वोट मिले थे. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार नरेश को 10,114 वोट मिले थे. इस तरह नरेश चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे. चुनाव के नतीजे आने के बाद नरेश ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उन्होंने अरुण नवारिया की जीत को चुनौती दी थी. उनका आरोप था कि नवारिया ने नामांकन के समय जरूरी जानकारी छिपाई थी.

इस याचिका पर सुनवाई के बाद साकेत कोर्ट ने अरुण नवारिया का चुनाव रद्द कर दिया. साथ ही बीजेपी उम्मीदवार नरेश को विधिवत निर्वाचित पार्षद घोषित कर दिया. कोर्ट के इस फैसले से पुष्प विहार वार्ड नंबर 166 का चुनावी नतीजा बदल गया है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-saket-court-cancels-aap-councillor-arun-navariya-election-pushp-vihar-bjp-naresh-ntc-aktw-rptc-2700869-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World