कोलकाता में सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में बवाल, ABVP और SFI वर्कर्स के बीच झड़प
Direct Source Verification:
This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कोलकाता में सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया है. आरोप है कि रविवार को इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग आक्रामक और भड़काऊ भाषण दे रहे थे.
कोलकाता में सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया है. आरोप है कि रविवार को इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग आक्रामक और भड़काऊ भाषण दे रहे थे.
जब छात्रों ने इसका विरोध किया, तो बताया जा रहा है कि कैंपस में कुछ लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुट आपस में भिड़ गए और कुछ प्रोफेसरों के साथ भी मारपीट की गई.
जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत नामक संगठन का एक कार्यक्रम आज इंस्टिट्यूट के मुख्य हॉल में हो रहा था. इसी दौरान कुछ राजनीतिक उकसावे की वजह से तनाव पैदा हो गया और छात्रों के साथ तीखी बहस और झड़प हो गई.
Original Source
https://www.aajtak.in/west-bengal/story/kolkata-clash-sfi-akhil-bharatiya-grahak-panchayat-srfti-auditorium-ntc-amkr-dskc-2654705-2026-09-27?utm_source=rss