Aditya Dhar Credits Yami Gautam: 3000 करोड़ की धुरंधर, 20 साल की मेहनत... आदित्य धर ने यामी गौतम को बताया अपनी सफलता की वजह

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
फिल्म धुरंधर इस समय बॉलीवुड की सबसे फिल्म है, जिसके दोनों पार्ट्स ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. इस फिल्म ने कई मायनों में हिंदी सिनेमा को बदलकर रख दिया. डायरेक्टर आदित्य धर के लिए लोगों की दीवानगी भी बदली. अब वो इस कामयाबी का क्रेडिट यामी गौतम को दे र...

फिल्म धुरंधर इस समय बॉलीवुड की सबसे फिल्म है, जिसके दोनों पार्ट्स ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. इस फिल्म ने कई मायनों में हिंदी सिनेमा को बदलकर रख दिया. डायरेक्टर आदित्य धर के लिए लोगों की दीवानगी भी बदली. अब वो इस कामयाबी का क्रेडिट यामी गौतम को दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की है. 

न्यूज 18 से बातचीत में यामी गौतम और आदित्य धर ने अपनी जिंदगी एक-दूसरे की अहमियत पर खुलकर बात की. डायरेक्टर ने अपनी रातोंरात मिली सक्सेस पर कहा- मुझे रातोंरात मिली शोहरत तक पहुंचने में 20 साल लग गए. ये सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और बहुत रोमांचक भी. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी शादी एक ऐसे इंसान से हुई है, जो मेरी नजर में सबसे खूबसूरत लोगों में से एक हैं. जिस दिन यामी मेरी जिंदगी में आईं, उसी दिन से मेरी किस्मत बदल गई. मुझे लगता है कि उन्हीं के लकी होने की वजह से मैं दुनिया को भारत की कहानी दिखा पा रहा हूं. 

यामी गौतम ने भी अपने पति की तारीफ करते हुए दिल की बात कही. जब उनसे पूछा गया कि एक फिल्ममेकर और इंसान के तौर पर आदित्य को दूसरों से अलग क्या बनाता है, तो उन्होंने कहा कि आदित्य धर में ईमानदारी, अच्छे संस्कार, जुनून और मेहनत जैसी खूबियों का शानदार मेल है. यामी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बार लोगों को ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जो उन्हें कड़वा और नकारात्मक बना देते हैं. लेकिन आदित्य ने अपने साथ हुई तमाम चीजों के बावजूद अपनी अच्छाई और विनम्रता को बनाए रखा है. 

पति आदित्य की तारीफ में क्या बोलीं यामी?

उन्होंने आदित्य की काम के प्रति लगन का भी जिक्र किया. यामी ने बताया कि आदित्य कई बार बिना सोए करीब 70 घंटे तक फिल्म के सेट पर काम करते थे. उनके पास हमेशा एक साफ विजन होता था और वो अपने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करते थे. यामी के मुताबिक, इतना बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है. आदित्य में ये हिम्मत है कि वो अपने विजन पर भरोसा करते हैं और उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं. आदित्य धर भी पत्नी यामी की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने यामी को 'गोल्डन हार्ट' वाली इंसान बताया. आदित्य का मानना है कि ऑडियंस ने अभी तक यामी की पूरी काबिलियत नहीं देखी है. बता दें कि आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर इंटरनेट पर कई सारी बातें इस समय चल रही हैं. कहा जा रहा है वो चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बना रहे हैं. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/aditya-dhar-calls-actress-yami-gautam-lady-luck-after-dhurandhar-3000-crore-success-tmovj-dskc-2701100-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Finance