AI से बनाया ADCP विवेक भगत का फर्जी पोस्टर, दिल्ली पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली पुलिस के ADCP विवेक भगत का AI से आपत्तिजनक पोस्टर बनाने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. AI से बनाए गए इस पोस्टर में ADCP विवेक भगत को तथाकथित महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए और उसे मॉस्लेट करते हुए दिखाया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी ...

दिल्ली पुलिस के ADCP विवेक भगत का AI से आपत्तिजनक पोस्टर बनाने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. AI से बनाए गए इस पोस्टर में ADCP विवेक भगत को तथाकथित महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए और उसे मॉस्लेट करते हुए दिखाया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी पुलिस कस्टडी ली है.

पुलिस के मुताबिक, इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, AI से बनाया गया यह पोस्टर साजिश के तहत तैयार किया गया और सोशल मीडिया पर डाला गया था, जिससे माहौल खराब हो.

इससे पहले, 2018 बैच के DANIPS अधिकारी विवेक भगत को ACP से प्रमोट कर ADCP बनाया गया है. उनकी पदोन्नति से जुड़ी सूची सोमवार को जारी की गई. अधिकारियों के मुताबिक, यह नियमित प्रमोशन है और विवेक भगत पहले से ही इसके लिए पात्र थे.

विवेक भगत का नाम हाल के दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर भी चर्चा में रहा है. 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे. हालांकि, ये केवल आरोप हैं और इनके संबंध में किसी निष्कर्ष को आरोपों की पुष्टि नहीं माना जाना चाहिए. इससे पहले जुलाई में CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवेक भगत पर कथित तौर पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई थी. इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.

अधिकारियों के मुताबिक, भगत की पदोन्नति नियमित प्रक्रिया के तहत हुई है और यह प्रमोशन पहले से तय था. सोमवार को इसका आदेश जारी किया गया. उनके साथ 11 अन्य अधिकारियों को भी प्रमोशन दिया गया है. पदोन्नति पाने वाले 12 अधिकारियों में डॉ. विकास श्योकंद, ए. वेंकटेश, गुरसेवक सिंह, रेनू लता, विदुषी कौशिक, मनु हिमांशु, साकारिया मिहिर प्रवीणभाई, गरिमा तिवारी, विवेक भगत, आशीष कुमार, मनीष लाडला और रोहित गुप्ता शामिल हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-police-vivek-bhagat-objectionable-ai-poster-one-arrested-ntc-apdy-rptc-2662211-2026-10-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business