Aishwarya Rai Bachchan Bhabhi Bold Look: ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय का ग्लैमरस अंदाज, ब्लैक शिमरी ड्रेस में छाईं; लुक्स में ननद को दी टक्कर!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Aishwarya Rai Bachchan Bhabhi Bold Look: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शामिल ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी अपने लुक्स से लोगों का दिल धड़काने में कामयाब हो जाती है. उनके स्टाइल, फैशन और ग्लैमरस अंदाज की चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सात समुंदर पार विदेश में भी खूब होती है. ल...

Aishwarya Rai Bachchan Bhabhi Bold Look: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शामिल ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी अपने लुक्स से लोगों का दिल धड़काने में कामयाब हो जाती है. उनके स्टाइल, फैशन और ग्लैमरस अंदाज की चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सात समुंदर पार विदेश में भी खूब होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही उनकी भाभी श्रीमा राय भी बेहद खूबसूरत, ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं. यूं तो श्रीमा अपनी ननद ऐश्वर्या के साथ फैमिली फोटोज में नजर आकर चर्चा लूट ले जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक फैशन इवेंट के ग्रीन कार्पेट पर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया. एक फैशन इवेंट में उन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार से खूब लाइमलाइट बटोरी. वह इस ड्रेस में इतनी फिट लग रही थीं कि उन्हें देखकर कोई यह नहीं कहेगा कि वह दो बच्चों की मां हैं. हो ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस, स्टाइलिश ग्लव्स और शानदार मेकअप में श्रीमा का अंदाज देखते ही बन रहा था. उनका लुक इतना खास था कि नजरें उनके आउटफिट से हटाना मुश्किल हो रहा था.ब्लैक-सिल्वर ड्रेस में दिखा बोल्ड और एलिगेंट अंदाज श्रीमा राय ने इस इवेंट के लिए ब्लैक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस चुनी, जिस पर सिल्वर कलर की स्ट्राइप्स वाली डिटेलिंग थी. उनके आउटफिट में ब्लैक बेस के साथ वर्टिकल सिल्वर शिमरी स्ट्राइप्स नजर आईं, जो ड्रेस को चमकदार और अट्रेक्टिव लुक दे रही थीं. ड्रेस का फिटेड सिल्हूट उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था.

इस आउटफिट की स्वीटहार्ट नेकलाइन और अपर पोर्शन पर शीयर फैब्रिक की डिटेलिंग इसे खास बना रही थी. वहीं, ड्रेस पर की गई बारीक शिमरी डिटेलिंग ने पूरे लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया. श्रीमा ने इसके साथ शीयर वाइट ग्लव्स भी पहने, जो उनके लुक को एक अलग ही हाई-फैशन टच दे रहे थे.स्लीक बन और स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने बढ़ाई खूबसूरती आउटफिट के साथ श्रीमा ने अपनी एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल को भी काफी शानदार तरीके से स्टाइल किया. उन्होंने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ स्लीक बन में बांधा हुआ था. इससे उनका चेहरा और ईयररिंग्स अच्छी तरह हाइलाइट हो रहे थे.

जूलरी की बात करें तो उन्होंने कानों में सिल्वर हूप इयररिंग्स पहने. उन्होंने हैवी नेकलेस या दूसरी एक्सेसरीज से अपने लुक को ओवरलोड नहीं किया. उनका मिनिमल स्टाइल ड्रेस की चमक को और उभार रहा था.स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स से पूरा किया ग्लैमरस लुक मेकअप के मामले में भी श्रीमा का अंदाज काफी शानदार रहा. उन्होंने आंखों को हाइलाइट करने के लिए सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप चुना. डिफाइन्ड आइब्रोज, हल्का ग्लोइंग बेस और न्यूड-रोज ग्लॉसी लिप्स ने उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दी. उनका मेकअप न तो ज्यादा हैवी था और न ही बहुत सिंपल, बल्कि आउटफिट के साथ अच्छी तरह बैलेंस हो रहा था.

कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया अपना स्टाइल श्रीमा राय ने इवेंट में सिर्फ अपने आउटफिट से ही नहीं, बल्कि अपने कॉन्फिडेंस से भी ध्यान खींचा. वह कैमरों के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देती और पूरे स्टाइल के साथ वॉक करती नजर आईं. उनके चेहरे की मुस्कान और बेफिक्र अंदाज ने उनके ग्लैमरस लुक को और खास बना दिया.

कुल मिलाकर, श्रीमा राय का यह ब्लैक-सिल्वर लुक उन महिलाओं के लिए शानदार फैशन इंस्पिरेशन है, जो किसी पार्टी या खास इवेंट में बोल्ड और एलिगेंट दिखना चाहती हैं. उन्होंने दिखाया कि सही आउटफिट, मिनिमल जूलरी और कॉन्फिडेंस के साथ अपने स्टाइल को किस तरह खास बनाया जा सकता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/fashion/story/aishwarya-rai-bachchan-sister-in-law-shrima-rai-mother-of-2-bold-glamorous-black-silver-dress-look-tvist-dskc-2700172-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology