ALTO से सस्ती लेकिन नहीं मिल रहे खरीदार! बमुश्किल बिकी 100 कार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कार बाजार में सिर्फ सस्ता हो जाना ही सफलता की गारंटी नहीं है. मारुति सुजुकी की एक कार के साथ कम से कम ऐसा ही देखने को मिल रहा है.

कार बाजार में सिर्फ सस्ता हो जाना ही सफलता की गारंटी नहीं है. मारुति सुजुकी की एक कार के साथ कम से कम ऐसा ही देखने को मिल रहा है.

मारुति की ये छोटी कार कीमत में Alto से भी सस्ती है, लेकिन इस बॉक्सी डिजाइन वाली कार को खरीदार मिलना मुश्किल हो रहा है.

हम बात कर रहे हैं Maruti S-Presso की. जिसकी कीमत में बीते साल सितंबर में हुए GST रिफॉर्म के बाद तगड़ी गिरावट आई थी.

GST 2.0 के बाद ये कार Alto K10 से भी सस्ती हो गई है. इसकी कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि Alto K10 की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है.

बीते अगस्त में इस छोटी कार के बमुश्किल 107 यूनिट बिके हैं. जो पिछले साल अगस्त में बेचे गए 1,333 यूनिट के मुकाबले 92% कम है.

अगस्त में Maruti S-Presso के बिक्री के आंकड़े बता रहे हैं कि, अब ये कार लगभग बाजार से बिदा होने की स्थिति में है. 

भारतीय बाजार में S-Presso को पहली बार 30 सितंबर 2019 को लॉन्च किया गया था. तकरीबन 7 सालों बाद भी ये कार बाजार में पकड़ नहीं बना पाई.

शुरुआती दिनों में कंपनी ने इस कार को माइक्रो एसयूवी कहकर प्रचारित किया, लेकिन अब इसकी डिमांड लगातार कम होती जा रही है.

S-Presso में कंपनी ने 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट 32 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देता है.

केबिन में ऑरेंज एक्सेंट के साथ सेंटर माउंटेड स्पीडोमीटर, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग, 7-इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम, 12V चार्जिंग सॉकेट, 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

S-Presso में कंपनी ने 6 एयरबैग, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/maruti-s-presso-cheaper-than-alto-get-100-customers-in-august-auaw-285877-20-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World