Amla Soup: गालों पर छाएगी कुदरती लाली, डिनर में बनाकर पिएं आंवले का गरमा-गरमा सूप, आसान है रेसिपी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सर्दियों के मौसम में शाम या डिनर के समय कुछ गरमा-गरम और पौष्टिक पीने का मन करे, तो आंवले का सूप एक बेहतरीन और सुपरहेल्दी विकल्प है. विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला न केवल शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से त्वचा में प्रा...

सर्दियों के मौसम में शाम या डिनर के समय कुछ गरमा-गरम और पौष्टिक पीने का मन करे, तो आंवले का सूप एक बेहतरीन और सुपरहेल्दी विकल्प है. विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला न केवल शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से त्वचा में प्राकृतिक कसावट और गालों पर गुलाबी निखार भी आता है. अगर आपको लगता है कि आंवले का सूप कड़वा या कसैला लगेगा, तो सही मसालों के साथ इसे बेहद स्वादिष्ट और चटपटा बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका.

कसैलापन करें बैलेंस: सूप में थोड़ा सा गुड़ या शहद और काली मिर्च मिलाने से आंवले का खट्टा-कसैला स्वाद एकदम संतुलित और चटपटा हो जाता है.

देसी घी का तड़का: सूप तैयार होने के बाद या शुरुआत में जीरे और हींग का देसी घी में तड़का लगाने से सूप में बहुत ही बढ़िया सौंधापन आता है.

आंवलों को धोकर कुकर में 1.5 गिलास पानी और थोड़ा सा नमक डालकर 2 सीटी आने तक उबालें. ठंडा होने पर गुठली अलग करके आंवले की कलियां निकाल लें.

उबले हुए आंवले की फांकों को थोड़े से उबले पानी के साथ मिक्सी में डालकर एकदम स्मूथ प्यूरी पीस लें.

एक पैन में 1 छोटा चम्मच देसी घी गरम करें. इसमें हींग, जीरा, कद्दूकस अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें.

अब इसमें तैयार आंवला प्यूरी और बचा हुआ उबला पानी (लगभग 2 कप) मिलाएं. साथ ही काला नमक, सादा नमक, काली मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर चलाएं.

सूप में उबाल आने पर कॉर्नफ्लोर की स्लरी और 1 चम्मच गुड़ डालें. धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकने दें.

ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम आंवला सूप कप में निकालें और डिनर में इसका लुत्फ उठाएं.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/news/story/how-to-make-amla-soup-recipe-at-home-for-glowing-skin-amla-soup-se-payen-gulabi-gaal-tvisp-dskc-2699464-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World