सैमसंग में शामिल हुए Apple के पुराने बॉस? किया Galaxy Fold 8 का प्रमोशन, वायरल हुआ वीडियो

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Samsung और Apple कई बार एक दूसरे को ट्रोल करते हैं. इस बार सैमसंग ने बेहद ही हैरान करने वाला और मजेदार विज्ञापन तैयार किया है. जिसमें दिखाया है कि 'Tim Cook' ऐपल नहीं बल्कि Samsung Galaxy Z Fold 8 के सपोर्ट कर रहे हैं. पहली नजर में लगा कि Apple के पूर्व CEO टिम कुक ने सैमसंग जॉइन...

Samsung और Apple कई बार एक दूसरे को ट्रोल करते हैं. इस बार सैमसंग ने बेहद ही हैरान करने वाला और मजेदार विज्ञापन तैयार किया है. जिसमें दिखाया है कि 'Tim Cook' ऐपल नहीं बल्कि Samsung Galaxy Z Fold 8 के सपोर्ट कर रहे हैं. पहली नजर में लगा कि Apple के पूर्व CEO टिम कुक ने सैमसंग जॉइन कर लिया है, लेकिन पूरा विज्ञापन देखने के बाद सच पता चलता है. 

सैमसंग के विज्ञापन में नजर आने वाले टिम कुक, असल में ऐपल के पूर्व सीईओ नहीं है. सैमसंग के विज्ञापन में नजर आने वाले शख्स ने Apple के पूर्व सीईओ जैसे कपड़े पहने हैं और उनका नाम भी Tim Cook है, जो न्यूजीलैंड के पामर्स्टन नॉर्थ में रहते हैं. 

न्यूजीलैंड के टिम कुक का हुलिया और कपड़े पहनने का स्टाइल ऐपल के पूर्व सीईओ टिम कुक जैसा ही है, जिसकी वजह से कई लोगों को हैरानी हुई है. 

वीडियो विज्ञापान में चश्मा पहने हुए और ऐपल के टिम कुक के जैसे कपड़ने पहने हुए शख्स इंग्लिश में कहता है कि Hi, I’m Tim Cook. From Palmy.' (हाय, मैं टिम कुक हूं, Palmy से.)

सैमसंग न्यूजीलैंड के इस विज्ञापन के अंदर 'टिम कुक' नाम के शख्स Galaxy Z Fold 8 का रिव्यू करते हैं. साथ ही ऐपल के विज्ञापन में इस्तेमाल होने वाली लैंग्वेज की नकल करने की कोशिश करते हैं.

शख्स कहते हैं कि यह यह दोनों दुनिया की सबसे अच्छी चीजों को एक साथ लाने का काम करता है. वे कहते हैं कि जिस फोन का इस्तेमाल किया है वह सबसे अच्छा फोन है. 

सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Pro को लॉन्च कर चुका है. 9 सितंबर के दिन Apple ने भी आखिरकार अपना पहला फोल्ड हैंडसेट लॉन्च किया है, जिसका नाम iPhone Duo है. कंपनी को इस हैंडसेट से काफी उम्मीद हैं और इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. 

Samsung ने अपना पहला फोल्डेबल फोन 2019 में लॉन्च किया था. अब तक कंपनी अपने कई फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च कर चुकी है. मौजूदा समय में सैमसंग का सबसे लेटेस्ट फोल्ड सीरीज Galaxy Z Fold 8 है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/samsung-tim-cook-galaxy-z-fold-8-ad-iphone-duo-ttecr-dskc-2641210-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business