आज Apple iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की पहली सेल, कई हजार की होगी सेविंग

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Apple iPhone 18 Pro की पहली सेल आज से है, बहुत से लोगों ने पहले Apple स्टोर के बाहर रातभर लाइन लगाकर इंतजार भी किया. लेटेस्ट iPhone सीरीज के तहत दो हैंडसेट को लॉन्च किया है, जिनके नाम iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max है. दोनों ही हैंडसेट की पहली सेल के साथ ऑफर्स, डील्स और डिस्क...

Apple iPhone 18 Pro की पहली सेल आज से है, बहुत से लोगों ने पहले Apple स्टोर के बाहर रातभर लाइन लगाकर इंतजार भी किया. लेटेस्ट iPhone सीरीज के तहत दो हैंडसेट को लॉन्च किया है, जिनके नाम iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max है. दोनों ही हैंडसेट की पहली सेल के साथ ऑफर्स, डील्स और डिस्काउंट भी मिल रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

सबसे पहले iPhone 18 Pro की कीमत जान लेते हैं, इसकी शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी. वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है. वहीं 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,39,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है. 

iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपये है. इसके अलावा 1TB की कीमत 2,54,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है. दोनों ही हैंडसेट ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरंगडी कलर में आते हैं. 

iPhone 18 Pro सीरीज पर ऑपर्स मिल रहे हैं, जहां 7 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा और उसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. साथ ही कस्टमर नो कॉस्ट ईएमआई (No Cost EMI) का भी फायदा उठा सकेंगे. 

iPhone 18 Pro सीरीज खरीदने के लिए पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज कर सकते हैं, जिसके बदले में यूजर्स को अच्छी सेविंग करने का मौका मिलेगा. 81500 रुपये तक ट्रेड इन प्रोग्राम के तहत कम किए जा सकेंगे.

iPhone 18 Pro सीरीज कहां से खरीद सकेंगे? 

iPhone 18 Pro सीरीज को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा. इसमें Apple स्टोर्स के अलावा Amazon, Flipkart आदि का नाम शामिल है. साथ ही क्विक कॉमर्स जैसे स्विगी, ब्लिंकइट और जेप्टो से इस हैंडसेट को खरीद सकेंगे. इसको ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/apple-iphone-18-pro-and-18-pro-max-first-sale-today-price-discount-ttecr-dskc-2645416-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business