Asian Games 2026: शूटिंग में भारत की बेटियों का धमाल... इलावेनिल-सोनम-विदर्सा की तिकड़ी ने दिलाया सिल्वर मेडल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने 20 सितंबर (रविवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में पहला पदक जोड़ दिया है. भारत ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने 20 सितंबर (रविवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में पहला पदक जोड़ दिया है. भारत ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.

भारतीय टीम में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुम्कल विनोद शामिल थीं. तीनों शूटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाया है.

आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में भारतीय टीम ने छह-छह सीरीज की शूटिंग के बाद कुल 1898.0 अंक हासिल किए और दूसरा स्थान हासिल किया.

यह भी पढ़ें: टेस्ट की टेंशन में रातभर जागते थे रोहित शर्मा... मां के हाथ के बने इस 'कम्फर्ट फूड' को बताया सुकून

चीन की जीफेई वांग, जियायु हान और युचेन डू की टीम ने 1904.2 अंकों के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता. जापान की हिनाता ताइची, मिसाकी नोबाता और शियोरी हिराता की टीम ने 1897.1 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया.

भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन और सोनम मस्कर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया.

क्वालिफिकेशन में सोनम मस्कर ने 634.1 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इलावेनिल 633.5 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं. चीन की जीफेई वांग ने 636.8 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया.

महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय निशानेबाजों ने शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन किया. टीम ने दबाव के बीच अपने निशानों पर सटीक फायरिंग की और पोडियम पर जगह बनाने में सफल रही.

इलावेनिल वलारिवन का इंटरनेशनल स्तर पर लंबा अनुभव है, जबकि सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया. तीनों के संयुक्त प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया.

एशियन गेम्स में शूटिंग भारत के प्रमुख पदक दिलाने वाले खेलों में शामिल रही है. नागोया में भी भारतीय निशानेबाजों का यह प्रदर्शन देश के पदक अभियान के लिए अहम है. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन आगे भी पदकों की उम्मीद बढ़ाता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/asian-games/story/asian-games-2026-india-silver-womens-10m-air-rifle-team-elavenil-valarivan-sonam-mhaskar-vinod-vidarsa-tspok-dskc-2647808-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World