Asian Games में भारत का 'सुपर शनिवार'... 5 गोल्ड समेत 9 मेडल जीतकर रचा इतिहास, झोली में आए कुल 85 मेडल
जापान के आइची नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार समापन हो गया है. एशियन गेम्स के आखिरी दिन यानी शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से तहलका मचाते हुए कुल 9 मेडल (5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए.
इसके साथ ही इन खेलों में भारत का कुल मेडल आंकड़ा 85 (21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज) पर पहुंच गया, भारत ने फिलहाल मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया. हालांकि, कुछ देशों के कई इवेंट्स अभी बचे हुए जो रविवार को होंगे तो ऐसे में भारत की मेडल टैली स्थिति बाद में बदल सकती है.
17 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के रोमांचक शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया की ओ येजिन को परफेक्ट '10' स्कोर कर मात दी और गोल्ड मेडल जीता.
महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रणवी ने 15 अंडर पार के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर देश के लिए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
Congratulations to Antim Panghal on clinching the Silver Medal in Women’s Freestyle 53kg at the Asian Games 2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/Nc3DX9QTud
मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में अमन सहरावत ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में उत्तर कोरियाई पहलवान को पटखनी देकर भारत को कुश्ती का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया.
एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत ने पुरुष और दोनों टीमों द्वारा एक ही संस्करण में गोल्ड जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया.
फाइनल मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारतीय क्रिकेट टीम ने शान से गोल्ड मेडल जीता. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी.
A HISTORIC HOCKEY DOUBLE GOLD! 🇮🇳🥇🥇🏑 Absolute dominance! Heartiest congratulations to the Indian Men’s Hockey Team on defending their title in spectacular fashion by defeating Malaysia 5-1 to clinch GOLD at #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/J4apmj0Rg1
भारतीय महिला गोल्फ टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा. कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स पर 3 अक्टूबर 2026 को खेले गए महिला टीम इवेंट में भारत ने 14-अंडर 546 का स्कोर बनाया और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही.
महिला कुश्ती के 53 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में जापान की मो कियोका से मुकाबला हारने के बावजूद अंतिम ने शानदार वापसी करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. इस संस्करण में पदक जीतने वाली वह इकलौती भारतीय महिला पहलवान रहीं.
मेंस फ्रीस्टाइल 97 किग्रा श्रेणी में मंगोलिया के पहलवान को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर दीपक ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
A HISTORIC BRONZE ON THE MAT! 🤼♂️🥉🇮🇳 Congratulations to Deepak Punia for a spectacular victory to win the Men’s 97kg Freestyle Bronze at #AsianGames2026. This monumental win ends a 60-year wait for a medal in this weight category.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/1pd1vgwYOV
पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत के कांस्य पदक मुकाबले में नीरज ने हमवतन धीरज बोम्मदेवरा को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल देश की झोली में डाला.
14 से अधिक दिनों तक चले एशियन गेम्स में भारत के 495 एथलीटों ने 36 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और अपनी पूरी ऊर्जा झोंकते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. हॉकी से लेकर तीरंदाजी, कुश्ती, गोल्फ और क्रिकेट तक, हर मोर्चे पर भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे की शान को बुलंद रखा.

