Asian Games: हर जगह मिल रहे थे हाथ, क्या क्रिकेट के मैदान में जारी रहेगी भारत की पाकिस्तान से 'नो हैंडशेक' पॉलिसी?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
India vs Pakistan Asian Games Final Handshake Controversy: भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट का महामुकाबला होने जा रहा है. लेकिन इस बार भी चर्चा सिर्फ मैदान की टक्कर की नहीं है. सवाल वही है क्या दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे? भारत और पाकिस्तान ...

India vs Pakistan Asian Games Final Handshake Controversy: भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट का महामुकाबला होने जा रहा है. लेकिन इस बार भी चर्चा सिर्फ मैदान की टक्कर की नहीं है. सवाल वही है क्या दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे? भारत और पाकिस्तान के बीच एश‍ियन गेम्स मेन्स क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच शन‍िवार को सुबह 10 बजे न‍िश‍िन में होगा. 

भारत ने गुरुवार को सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. इसके साथ ही एक बार फिर मुकाबले के इर्द-गिर्द 'हैंडशेक' को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

भारत के खिलाड़ियों ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एशिया कप और ICC आयोजनों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया है.

एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल के आयोजनों में यह नो-हैंडशेक नीति जारी रहने की बात है. लेकिन सवाल है कि क्या ओलंप‍िक काउंस‍िल ऑफ एश‍िया (OCA) के इस महाद्वीपीय आयोजन में भी यही रुख रहेगा?

OCA या इंटरनेशनल ओलंप‍िक कमेटी (IOC) के नियम खिलाड़ियों के लिए हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं करते. हालांकि, खेल भावना और खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना व्यवहार के मानकों में इसे सामान्य परंपरा माना जाता है.

ऐसा मामला पहले भी सामने आ चुका है. 2016 ओलंपिक में मिस्र के जुडोका इस्लाम एल शेहाबी ने इजराइली खिलाड़ी ओर सासोन से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. IOC ने उन पर जुर्माना नहीं लगाया, लेकिन 'फेयर प्ले' और 'स्पिरिट ऑफ फ्रेंडशिप' के नियमों का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई. बाद में उनकी अपनी टीम ने उन्हें वापस भेज दिया था.

वर्तमान में जारी युद्ध के बीच यूक्रेनी खिलाड़ी भी अलग-अलग खेल आयोजनों में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करते रहे हैं.  अब देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना पुराना रुख बरकरार रखता है या मैच के बाद हाथ मिलाए जाते हैं. यहां खास बात यह है कि एशियन गेम्स में दूसरे खेलों के भारतीय खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना कोई मुद्दा नहीं रहा. टेबल टेनिस और स्क्वैश में भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वियों के साथ सामान्य तौर पर हाथ मिलाते देखा गया है. वहीं गुरुवार (1 अक्तूबर) को हुए सेमीफाइनल में भी  भारत और पाकिसतान 

देवजीत सैकिया लेंगे फैसला? क्रिकेट में इस मामले पर फैसला BCCI सचिव देवजीत सैकिया के नागोया पहुंचने के बाद लिया जाएगा. ICC चेयरमैन जय शाह के भी फाइनल देखने पहुंचने की उम्मीद है.हालांकि, फाइनल में कुछ भी हो, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पोडियम साझा करना ही होगा. पिछले सप्ताह भारत की महिला टीम के गोल्ड जीतने के बाद भी ऐसा ही हुआ था. महिला टीम ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कांस्य पदक विजेता टीम के खिलाफ मैच नहीं खेला था, लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ियों ने पोडियम साझा किया था. महिला फाइनल में श्रीलंका भारत की रनर-अप रही थी.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-vs-pakistan-asian-games-cricket-final-handshake-row-gold-medal-tspok-dskc-2658391-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy