B-Grade Films Shooting: सस्ता होटल-इंटीमेट सीन्स, कैसे शूट होती हैं B-Grade फिल्म?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टेलीविजन और बॉलीवुड के कई कलाकारों ने करियर की शुरुआत में बी-ग्रेड मूवीज में काम किया. कुछ एक्टर्स-एक्ट्रेसेस ऐसे भी हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी मिटाने के लिए बी-ग्रेड मूवीज में काम किया. आइए जानते हैं कि आखिर बी-ग्रेड मूवीज शूट कैसे होती हैं. 

टेलीविजन और बॉलीवुड के कई कलाकारों ने करियर की शुरुआत में बी-ग्रेड मूवीज में काम किया. कुछ एक्टर्स-एक्ट्रेसेस ऐसे भी हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी मिटाने के लिए बी-ग्रेड मूवीज में काम किया. आइए जानते हैं कि आखिर बी-ग्रेड मूवीज शूट कैसे होती हैं. 

बी-ग्रेड फिल्में आमतौर पर कम बजट, कम समय और छोटी टीम के साथ बनाई जाती हैं. इनका उद्देश्य बड़े सिनेमाघरों या कला से ज्यादा तेज रिटर्न और मासिक दर्शकों को खींचना होता है. 

कैसे शूट होती हैं बी-ग्रेड मूवीज बड़ी फिल्मों में पहले स्क्रिप्ट तैयार होती है और फिर लोकेशन तय की जाती है, लेकिन बी-ग्रेड सिनेमा में अक्सर उल्टा होता है. निर्माता पहले सस्ता होटल, गेस्टहाउस, फार्महाउस या एक ही इंडोर लोकेशन लेते हैं, फिर उसी जगह के हिसाब से कहानी और सीन लिखे जाते हैं. इसीलिए इन फिल्मों में होटल का कमरा, जंगल, गांव का घर, डाकू का अड्डा या भूतिया हवेली जैसी लोकेशन बार-बार दिखती हैं. महंगे सेट, विदेशी शूट या बड़े स्टंट बजट की वजह से संभव नहीं होते. 

नहीं होते बड़े कलाकार इन फिल्मों में बड़े स्टार नहीं होते. नए चेहरे, मॉडल, स्ट्रगलिंग एक्टर्स और टीवी कलाकारों को मौका दिया जाता है. कई बार एक ही व्यक्ति कई काम करता है, निर्देशक आर्ट डायरेक्टर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर या सहायक की भूमिका भी निभाता है. क्रू भी बहुत छोटा रहता है. एक कैमरामैन, लाइटमैन, कुछ प्रोडक्शन असिस्टेंट और जरूरत के हिसाब से कुछ तकनीशियन. डिजिटल कैमरों के आने के बाद खर्च और भी घट गया, क्योंकि महंगे सिंक साउंड और भारी उपकरणों से बचा जा सकता है. 

फटाफट शूटिंग बी-ग्रेड फिल्मों का शेड्यूल बेहद फास्ट होता है. कई फिल्में चार-पांच दिन की शूटिंग में पूरी हो जाती हैं, जबकि कुछ निर्माता 15 दिन में स्क्रिप्ट, शूटिंग, एडिटिंग और मिक्सिंग तक पूरा काम निपटा देते हैं.

शिफ्टें भी लंबी होती हैं. कई बार 18 से 20 घंटे तक काम चलता है. इसका कारण साफ है, जितनी जल्दी फिल्म तैयार होगी, उतनी जल्दी रिलीज होगी और पैसा वापस आएगा. 

बोल्ड सीन और भड़कीले पोस्टर कई बी-ग्रेड फिल्मों में कहानी से ज्यादा जोर बोल्ड, हॉरर या एक्शन सीन पर होता है. पोस्टर, टाइटल और ट्रेलर को जानबूझकर भड़कीला बनाया जाता है, ताकि छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शक आकर्षित हों. 

इंटिमेट सीन शूट करते समय सेट पर सिर्फ जरूरी क्रू मेंबर्स रखे जाते हैं. पहले ये फिल्में छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीनों पर चलती थीं. अब सिंगल स्क्रीन घटने के बाद इनका कारोबार YouTube और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट हो गया है. कम लागत, फास्ट निर्माण और वायरल पोस्टर, यही बी-ग्रेड सिनेमा का असली फॉर्मूला रहा है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/news/story/b-grade-movies-intimate-bold-scenes-low-budget-shooting-amitabh-bachchan-monalisa-tmovb-dskc-2688003-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Entertainment