Balika vadhu शो की इन एक्ट्रेसेज के साथ हुई गंदी हरकत, दर्द से टूटीं! रिवील किए डार्क सीक्रेट्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीवी की दुनिया में 'बालिका वधू' ने कई चेहरों को पहचान और शोहरत दी, लेकिन इस चमक-दमक तक पहुंचने का सफर हर एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं रहा. पर्दे पर मासूम और मजबूत किरदार निभाने वाली इन एक्ट्रेस को असल जिंदगी में ऐसे कड़वे अनुभवों से गुजरना पड़ा, जिन्होंने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. ...

टीवी की दुनिया में 'बालिका वधू' ने कई चेहरों को पहचान और शोहरत दी, लेकिन इस चमक-दमक तक पहुंचने का सफर हर एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं रहा. पर्दे पर मासूम और मजबूत किरदार निभाने वाली इन एक्ट्रेस को असल जिंदगी में ऐसे कड़वे अनुभवों से गुजरना पड़ा, जिन्होंने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. किसी को काम के बदले गलत ऑफर मिला, किसी के साथ छेड़छाड़ हुई, तो किसी को बड़े सितारों के नाम पर फंसाने की कोशिश की गई. इनकी कहानियां बताती हैं कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे कई बार कितना दर्द और डर छिपा होता है.

'बालिका वधू' में नंदिनी का किरदार निभाने वाली माही विज ने अपने शुरुआती दिनों का एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया था. माही ने बताया कि जब वह दिल्ली से मुंबई एक्ट्रेस बनने आई थीं, तब एक शख्स ने खुद को शूटिंग कोऑर्डिनेटर बताकर उनसे संपर्क किया. वह अपनी बहन के साथ जुहू में उससे मिलने पहुंचीं. बातचीत के दौरान उस शख्स ने उन्हें तस्वीरों का एल्बम दिखाया और फिर रेट कार्ड की बात करने लगा. 

माही को पहले लगा कि शायद यह शूटिंग के पैसे से जुड़ा मामला है. लेकिन जब उसने क्रूज पर जाने और रेट कार्ड बनाने की बात की, तो उन्हें उसके इरादों पर शक हुआ. माही के मुताबिक, उनकी बहन ने भी पूरा मामला समझ लिया और उस शख्स के पीछे से बाल पकड़ लिए. इसके बाद दोनों वहां से निकल गईं और वह व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर भाग गया. माही ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कई बार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर काम देने के बदले गलत तरह की मांग करते हैं. 

'बालिका वधू' की आनंदी यानी अविका गौर ने एक बेहद परेशान करने वाला अनुभव साझा किया था. उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान में एक इवेंट के दौरान उनके साथ गलत तरीके से छूने की घटना हुई. अविका जब स्टेज की तरफ जा रही थीं, तब किसी ने पीछे से उन्हें गलत तरीके से छुआ. उन्होंने पलटकर देखा तो वहां सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था. 

एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ समय बाद उसी बॉडीगार्ड ने दोबारा ऐसी हरकत करने की कोशिश की. इस बार अविका ने उसका हाथ पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि बॉडीगार्ड ने माफी मांगने का इशारा किया और चूंकि उसे हिंदी या अंग्रेजी नहीं आती थी, इसलिए उन्होंने उस वक्त मामला आगे नहीं बढ़ाया. 

वहीं बालिका वधू में यंग नंदिनी का किरदार निभा चुकीं ग्रेसी गोस्वामी ने एक कास्टिंग डायरेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. ग्रेसी तब 14 साल की थीं, उनकी मां ने ये कम्प्लेंट फाइल की थी. हालांकि कास्टिंग डायरेक्टर ने इसे नकारते हुए काउंटर शिकायत कर डाली थी और कहा था कि ग्रेसी की ओर से उनकी पेमेंट बकाया है.

बालिका वधू शो में सुधा शेखावत का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस युक्ति कपूर ने भी अपने स्ट्रगल के दिनों का एक बेहद डरावना अनुभव साझा किया था. उन्होंने बताया कि जब वह करीब 22-23 साल की थीं, तब एक उम्रदराज प्रोड्यूसर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया था. लेकिन काम की बात करने के बजाय उस शख्स ने उनके सामने पार्टी करने और उसकी 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' बनने का प्रस्ताव रख दिया. 

युक्ति का एक और अनुभव किसी फिल्मी स्कैम से कम नहीं था. एक शख्स ने खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताकर उन्हें एक बड़े विज्ञापन में शाहरुख, सलमान संग काम दिलाने का ऑफर दिया. लेकिन अगले ही दिन उस शख्स ने डिमांड रख दी कि रोल पाने के लिए उन्हें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स के साथ सोना होगा. 

बालिका वधू 2 का हिस्सा रह चुकीं शिवांगी जोशी ने भी लॉक अप शो में खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती दिनों में वह भी मोलेस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं. रिश्ते में मामा लगने वाले शख्स ने ही उनके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की थी. वह उनसे कहता था कि तुम हीरोइन बनने वाली हो, वहां यह सब नॉर्मल होता है.   

इन एक्ट्रेसेज की कहानियां बताती हैं कि पर्दे पर चमकने की कीमत कई बार उन्हें असल जिंदगी में दर्द, डर और अपमान सहकर चुकानी पड़ती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/photo/balika-vadhu-show-fame-actress-faced-casting-couch-harassment-molestation-mahi-vij-shivangi-avika-gor-emotional-revelations-tmova-2701296-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World