Balika Vadhu Actress Remarried: 48 की एक्ट्रेस ने पति संग क्रिश्चियन रीति रिवाजों से दोबारा की शादी, व्हाइट गाउन में बनी दुल्हन, जश्न में शामिल हुईं बेटियां

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीवी के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' में आनंदी की सास और जग्या की मां का किरदार निभाकर स्मिता बंसल घर-घर में फेसम हुईं. वो टीवी की बड़ी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. स्मिता रियल लाइफ में भी एक बेहतरीन पत्नी और शानदार मां हैं. 

टीवी के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' में आनंदी की सास और जग्या की मां का किरदार निभाकर स्मिता बंसल घर-घर में फेसम हुईं. वो टीवी की बड़ी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. स्मिता रियल लाइफ में भी एक बेहतरीन पत्नी और शानदार मां हैं. 

स्मिता बंसल ने अब 25 साल के बाद पति अंकुश मोहला से फिर से शादी रचाई है. दरअसल, शादी की 25वीं सालगिरह पर स्मिता ने पति संग जिंदगीभर साथ रहने की कसमें खाईं. 

लेकिन इस बार स्मिता ने पति संग फेरे नहीं लिए, बल्कि उन्होंने अंकुश संग व्हाइट वेडिंग यानी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई. 

48 साल की स्मिता व्हाइट वेडिंग गाउन में दुल्हन बनीं. उन्होंने लाइट मेकअप करके अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया.   

स्मिता की शादी में टीवी इंडस्ट्री के भी कई सितारे शामिल हुए. 'बालिका वधू' में गहना के किरदार में नजर आईं नेहा मर्दा ने भी स्मिता की शादी अटेंड की. 

नेहा मर्दा ने स्मिता बंसल की क्रिश्चियन वेडिंग से सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने वेडिंग फोटोज के साथ दूल्हा-दुल्हन स्मिता और अंकुश के लिए एक प्यारभरा नोट भी लिखा है. 

नेहा ने लिखा- स्मिता और अंकुश, 25 साल बाद गोवा में आपको दोबारा क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करते देखना वाकई बहुत खास रहा. यह पल दिल को छू लेने वाला और बेहद खूबसूरत था.  

'जिस बात ने इसे और भी खूबसूरत बनाया, वो था इसका सादगीभरा अंदाज. सिर्फ आपके सबसे प्यारे लोगों की एक छोटी सी महफिल, कोई बेवजह का शोर-शराबा नहीं, कोई फालतू भीड़ नहीं. बस सच्चे जज्बात, अनगिनत हंसी के पल और दिल से जुड़े लम्हें.'  

'प्यार, दोस्ती और एक-दूसरे के साथ 25 सालों के बाद फिर से एक-दूसरे को चुनने का यह एक बेहतरीन जश्न था. आप दोनों को ढेर सारा प्यार. कुछ लम्हें वाकई कभी न भूलने वाले होते हैं और यह उनमें से ही एक था. '

बता दें कि स्मिता और अंकुश ने साल 2000 में शादी रचाई थी. अंकुश एक्टर होने के साथ-साथ टीवी डायरेक्टर भी हैं. दोनों की दो बेटियां हैं. बेटियों के सामने कपल ने फिर से शादी करके उन्हें खूबसूरत यादों का बेहतरीन तोहफा दिया.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/balika-vadhu-smita-bansal-remarried-christian-wedding-renewed-vows-25th-anniversary-daughters-emotional-inside-photos-tmovf-2687383-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World