Best 5G Phone under Rs 20000 : Xiaomi से Samsung तक, ये हैं 5 बेस्ट स्मार्टफोन, कमाल के हैं फीचर्स
फेस्टिव सीजन के दौरान नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन एक बेस्ट ऑप्शन नहीं चुन पा रहे हैं. आज मार्केट में मिलने वाले 5 खास स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 20 हजार रुपये से भी कम है. (Photo: Unsplash)
20 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले उन स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें शाओमी, सैमसंग, मोटोरोला जैसे ब्रांड के नाम शामिल हैं. (Photo: Unsplash)
Xiaomi Redmi 13 Prime (5G) की कीमत 17999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. शाओमी के इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स भी मिलेगा. इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है. बैक पैनल पर डुअल कैमरा है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है. (Photo: Amazon)
OnePlus N6x ऐमेजॉन इंडिया पर 18999 रुपये में लिस्ट है, इस कीमत में 4GB+128GB स्टोरेज मिलती है. इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें कूलिंग सिस्टम भी दिया है. यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है. (Photo: Amazon)
Samsung Galaxy M17e 5G ऐमेजॉन इंडिया पर 19,999 रुपये में लिस्ट है. इस कीमत में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है. (Photo: Amazon)
iQOO Z11 Lite 44W 5G की कीमत 17499 रुपये है. इस स्मार्टफोन के अंदर 6500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ में 44W का फास्ट चार्जिंग सिस्टम मिलता है. इसमें Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा. 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. (Photo: Amazon)
Moto G Max की शुरुआती कीमत 19490 रुपये है, फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है. कंपनी का दावा है किइसमें लग्जरी फिनिश मिलता है. साथ ही बैक पैनल पर Sony LYTIA 600 50MP का कैमरा मिलता है. इस फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 का इस्तेमाल किया है. (Photo: ITG)


