Bigg Boss 20: कटरीना की बॉडी शेमिंग से भड़के सलमान खान! कैमरे पर उतारे कपड़े, दी चुनौती
सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से ट्रोलिंग, एज-शेमिंग और बॉडी-शेमिंग के बारे में बात की. इस दौरान सलमान खान इतना गुस्सा हो गए कि वो खुद शर्ट लैस हो गए.
इस दौरान सलमान खान ने कहा, 'हर शो में अचानक उम्र को लेकर बातें होने लगती हैं कि 'वो बूढ़ा हो गया है'. आप किस बात पर ट्रोल करना चाहते हैं? उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की मुस्कान पर, किसी के फ्लॉप होने पर, किसी के मां बनने पर? आप अपनी परवरिश दिखा रहे हैं.'
सलमान ने आगे कहा कि उन्हें भी ट्रोल किया गया था कि वे बूढ़े हो गए हैं. एक्टर ने आगे कहा, 'हां, मैं 60 साल का हो गया हूं यार.' हालाँकि सलमान ने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों को लगता है कि वे कटरीना कैफ का बचाव कर रहे हैं, जिन्हें मां बनने के बाद बढ़े वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा था. उन्होंने कटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भी इशारों-इशारों में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ जाता है और जब वह फिल्मों में वापसी करेंगी, तो फिर से फिट हो जाएंगी.
Fearless #SalmanKhan Some people are trolling me too, saying I’ve become old. Of course I’m 60 years old. You can’t stay like Maine Pyar Kiya all the time He also indirectly responded to the trolling of Katrina Kaif, saying that everyone puts on weight after pregnancy and when… pic.twitter.com/8rFrPqPP3N
पैपराजी की लगाई क्लास सलमान खान बहुत गुस्से में दिखे और उन्होंने उन ट्रोलर्स और पैपराजी को खरी-खोटी सुनाई जो सेलेब्रिटीज के शरीर, लुक और कपड़ों पर अजीब कमेंट करते हैं और अजीब या अपमानजनक तस्वीरें खींचते हैं. सलमान ने कहा, 'ट्रोल करने से पहले अपने चेहरे और शरीर को देखो; ट्रोल करने से पहले अपने माता-पिता को देखो. जिस दिन हम जवाब देने का फैसला करेंगे, उस दिन तुम ट्रोलर्स को छिपने की जगह नहीं मिलेगी; यह एक फिल्म के लिए लुक है. लेकिन कमेंट करते हो वह ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं. इससे उनकी परवरिश का पता चलता है कि ये लोग असल में कौन हैं. आपने फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदा है, आपने हमें नहीं खरीदा है.'
bhoi still got it #biggboss20 | #bb20 | #biggboss pic.twitter.com/WXMGY9jdfL
सलमान खान के वीडियो पर रिएक्शन सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस शो पर जमकर रिएक्शन आए है. एक यूजर ने ट्वीट किया, 'मुझे पता है कि सलमान खान यहां कैटरीना कैफ का बचाव कर रहे हैं, लेकिन मैं इसे साबित नहीं कर सकता. सलमान का सलमान वाला अंदाज ही बिग बॉस को खास बनाता है.'
एक और X यूज़र ने लिखा, 'सलमान यहां कटरीना की आलोचना पर अप्रत्यक्ष रूप से बात कर रहे हैं.' एक और यूजर ने ट्वीट किया, '#SalmanKhan ने उन सभी लोगों का पक्ष लिया जो लुक्स, प्रोफेशन, वजन और उम्र को लेकर बॉडी-शेमिंग करते हैं.'
कटरीना कैफ की ट्रोलिंग दरअसल कुछ दिन पहले, कटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं. मां बनने के बाद कैटरीना का बढ़ा हुआ वजन लोगों का ध्यान खींचने लगा और सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई सेलेब्स कैटरीना के समर्थन में आए हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है.

