Bigg Boss Bangla: 'बिग बॉस में आशिकी 2', नेशनल टीवी पर इंटीमेट हुआ कपल-किया लिप लॉक, भड़की जनता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सौरव गांगुली के होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला का तीसरा सीजन पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में है. एक्टर राजवीर दे और नंदिनी दत्ता की बढ़ती नजदीकियां शो का मेन हाइलाइट बन गई हैं. दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. इस दौरान दोनों ये भूल जा रहे हैं कि वो...

सौरव गांगुली के होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला का तीसरा सीजन पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में है. एक्टर राजवीर दे और नंदिनी दत्ता की बढ़ती नजदीकियां शो का मेन हाइलाइट बन गई हैं. दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. इस दौरान दोनों ये भूल जा रहे हैं कि वो नेशनल टेलीविजन पर दिख रहे हैं. 

इस हफ्ते शो में नंदिनी दत्ता के एविक्शन का ऐलान होने के बाद राजवीर काफी इमोशनल हो गए. वो रोने लगे और नंदिनी के करीब आ गए. इसके बाद राजवीर ने अपनी जैकेट से खुद को और नंदिनी को ढक लिया और दोनों ने एक-दूसरे को किस किया. उनका ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर फैमिली शो में इस तरह की हरकतें क्यों दिखाई जा रही हैं

इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'बांग्ला बिग बॉस, ये क्या है?' दूसरे यूजर ने दोनों के इस मोमेंट को देखकर लिखा, 'बिग बॉस बांग्ला में आशिकी 2 दोबारा बना दी.' एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'फैमिली शो  का सत्यानाश कर दिया गया है. वहीं, एक यूजर ने इस पूरे मोमेंट को शर्मनाक बताया.

ये पहली बार नहीं है जब राजवीर और नंदिनी को शो में इस तरह करीब आते देखा गया हो. इससे पहले भी दोनों घर के अंदर कई बार एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आ चुके हैं. दोनों की इन हरकतों पर शो के होस्ट सौरव गांगुली भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने दोनों को फैमिली शो की मर्यादा का ध्यान रखने की सलाह दी थी. साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो उन्हें शो से बाहर भी किया जा सकता है. 

हालांकि, इस पूरे मामले में एक दिलचस्प मोड़ भी है. दरअसल, नंदिनी को शो से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है. अब देखना होगा कि वो कितने समय तक सीक्रेट रूम में रहती हैं और कब दोबारा बिग बॉस के घर में वापसी करती हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/story/bigg-boss-bangla-3-rajveer-dey-nandini-dutta-intimate-video-after-elimination-sourav-ganguly-tmovj-dskc-2686687-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World