Binance Hacked: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्‍टो चोरी... झटके में 60000 करोड़ गायब, नॉर्थ कोरिया से कनेक्‍शन!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है. इसके दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्‍टो हैंकिंग मानी जा रही है. इस हैंकिंग के जरिए एक बड़ा अमाउंट चोरी हुआ है, जिसमें 6.3 अबर डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपये के गायब होने की खबर है. 

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है. इसके दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्‍टो हैंकिंग मानी जा रही है. इस हैंकिंग के जरिए एक बड़ा अमाउंट चोरी हुआ है, जिसमें 6.3 अबर डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपये के गायब होने की खबर है. 

इस हैकिंग के बाद तुरंत एक्‍शन लेते हुए क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज कंपनी ने खरीदारी और निकासी दोनों तरह की एक्टिव‍िटी पर रोक लगा दी है. इसका मतलब है अब कोई भी किसी भी तरह की क्रिप्‍टो करेंसी ना खरीद सकता है और ना ही बेच सकता है. हैकिंग की खबर आने के बाद ज्‍यादातर क्रिटो असेट में 5 फीसदी तक की गिरावट भी आई. ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म TRM लैब्स ने तो यह भी दावा कर दिया है कि इस हैकिंग के पीछे नॉर्थ कोरिया का हाथ है.  नॉर्थ कोरिया के हैकर्स द्वारा ही इसकी चोरी की गई है.  

बाइनेंस में आखिर क्‍या हुआ है?  दरअसल, बाइनेंस के डिजिटल लॉकर में सेंध लगाई गई है. किसी हैकर ने बाइनेंस के सिक्‍योरिटी को तोड़ते हुए उसके सिस्‍टम में घुसकर झटके में हजारों करोड़ रुपये के क्रिप्‍टो कॉइंस चुराए. यह चोरी भारत के समयानुसार, शुक्रवार तड़के सुबह करीब 1:30 बजे के आसपास हुआ. हैकर्स ने ट्रांजेक्‍शन प्रॉसेस करने वाले  बाइनेंस के वॉलेट्स को निशाना बनाया और वहीं से झटके में 60,000 करोड़ रुपये गायब कर दिए. 

कंपनी ने क्‍या किया?  हैकिंग का पता चलने के बाद बाइनेंस ने कस्‍टमर्स के निकासी पर तुरंत रोक लगा दी गई है, जिससे चोर और पैसे की निकासी ना कर सके. कंपनी ने यह भी कहा कि विड्रॉल पर लगी रोक को अगले 45 घंटों में हटा दिया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि उनका पैसा सुरक्षित है. अगर किसी कस्‍टमर्स को नुकसान होता है तो कंपनी इसकी भरपाई करेगी. इसके अलावा, कंपनी की सुरक्षा टीम और साइबर एक्‍सपर्ट्स एकसाथ मिलकर हैकर्स का पता लगा रहे हैं. 

Investigation update: Our initial investigation suggested that the security incident may have involved a compromised laptop, however our subsequent investigation has uncovered additional points of breach. This was a complex attack, and we are doing all we can in coordination with law enforcement to resolve it. We are still gathering the facts, and will share more directly as we have them. Binance will cover all losses from the SAFU fund and the company’s funds. User funds are safe. We are still on track towards the expected timeline to resume the withdrawal service in 45 hours. Deposits remain unaffected. The outflows ceased when we paused withdrawal service earlier. We are still working with partners to freeze many of the impacted assets, and have frozen around $3 billion thus far. We will continue to provide further updates through official Binance channels as more verified information becomes available.

इससे पहले भी हो चुकी है चोरी  इस हैक को क्रिप्‍टो के इतिहास में सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है, लेकिन इससे पहले भी कई बार हैकिंग हो चुकी है. साल 2025 में बायबिट प्‍लेटफॉर्म से 14000 करोड़ रुपये या 1.5 अरब डॉलर की चोरी हुई थी. वहीं रोनिन नेटवर्क से 625 मिलियन डॉलर यानी करीब 6000 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी. 

बाइनेंस पर कितने यूजर्स?  बाइनेंस के 100 से ज्यादा देशों में 30 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. इसमें भी 2 से 2.5 करोड़ भारतीय यूजर्स भी रजिस्‍टर्ड होने का अनुमान है. हालांकि, ये कहना मुश्किल है कि इसमें से किन और किस तरह के यूजर्स पर हैकिंग का असर हुआ है. 

(नोट- क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/news/story/world-largest-crypto-exchange-binance-hacked-six-billion-wiped-out-tutd-dskc-2684439-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology