'अगर माई के लाल हो तो बताओ कब गिराओगे मिसाइल...', भोपाल में BJP विधायक रामेश्वर शर्मा पर भड़के ओवैसी, खुले मंच से दी चुनौती

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में आयोजित जनसभा को संबोधित करने भोपाल पहुंचे AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा के एक विवादित बयान पर अत्यंत तीखा पलटवार किया है. राजधानी के सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में आयोजित कार...

समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में आयोजित जनसभा को संबोधित करने भोपाल पहुंचे AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा के एक विवादित बयान पर अत्यंत तीखा पलटवार किया है. राजधानी के सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम से ओवैसी के बोल इतने तल्ख हो गए कि उन्होंने बीजेपी विधायक को मंच से सीधी व्यक्तिगत चुनौती दे डाली.

ओवैसी ने भोपाल के मंच से तीखा हमला बोलते हुए कहा, ''आप करोंद स्क्वायर से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात करते हो! रामेश्वर शर्मा, तुम माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे? मैं अकेला काजी कैंप पर ठहरता हूं, तुम्हारे अंदर दम है तो गिराकर बताओ! आपके जैसे हि@#$ लोगों से मैं डरने वाला नहीं हूं.''

ओवैसी ने कहा कि रामेश्वर शर्मा को काजी कैंप का इतिहास मालूम होना चाहिए. उन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले काजी सैयद आबेद अली, वाजिद अली हुसैनी, खान शाहिद अली खान, वाजिल मोहम्मद खान, अब्दुल खान, शेख रमजान, सादाद खान और रिसालदार वली शाह जैसे सेनानियों का नाम गिनाया. देखें ओवैसी का VIDEO:- 

दरअसल, कुछ दिनों पूर्व एक मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि "करोंद स्क्वायर से मिसाइल चलाओ तो काजी कैंप पर गिरे." देखें रामेश्वर शर्मा का VIDEO:- 

जनसभा से पहले और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र और राज्य सरकारों पर समान नागरिक संहिता (UCC) के बहाने अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया. ओवैसी ने संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का उल्लेख करते हुए कहा कि ये धाराएं देश के हर नागरिक को समानता और अपने धर्म का पालन व संरक्षण करने की आजादी देती हैं.

उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में लागू किए गए UCC मॉडल को ही गुजरात, असम, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में थोपने की कोशिश की जा रही है. ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों में मस्जिदों और कब्रिस्तानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/bhopal-owaisi-ucc-protest-rameshwar-sharma-missile-remark-clash-lcln-dskc-2643469-2026-09-15?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business