चुनाव से पहले यूपी BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, देखें 31 प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्ट की पूरी लिस्ट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान किया है. पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी की है. इसके साथ ही प्रदेश मीडिया सह-संयोजक और मीडिया वॉच के नामों की भी घोषणा की गई है. 3 अक्टूबर को जारी इस सूची में कुल 60 पदों पर नाम घोष...

यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान किया है. पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी की है. इसके साथ ही प्रदेश मीडिया सह-संयोजक और मीडिया वॉच के नामों की भी घोषणा की गई है. 3 अक्टूबर को जारी इस सूची में कुल 60 पदों पर नाम घोषित किए गए हैं.

बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, प्रदेश मीडिया विभाग में 31 प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं. इसके अलावा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक के तौर पर दो नामों की घोषणा की गई है. मीडिया वॉच के लिए भी दो लोगों को जिम्मेदारी दी गई है. इस तरह पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपनी मीडिया टीम के अलग-अलग पदों के लिए नामों का ऐलान किया है.

बीजेपी की ओर से जारी पत्र में हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है. वहीं, प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में 31 नाम शामिल हैं. 

इसके अलावा 25 लोगों को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची में इन सभी के नाम क्रमवार दर्ज हैं. मीडिया पैनलिस्ट पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे. 

बीजेपी ने मीडिया वॉच के लिए भी दो नामों की घोषणा की है. जारी सूची में दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को इस श्रेणी में जगह दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष किरण चौधरी के नाम से जारी इस पत्र में मीडिया विभाग के सभी पदों के लिए नामों का ऐलान किया गया है.

यूपी में चुनाव से पहले मीडिया टीम की यह सूची जारी की गई है. पार्टी ने प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्ट, सह-संयोजकों और मीडिया वॉच के लिए नाम तय किए हैं. इस घोषणा के साथ ही बीजेपी ने अपनी प्रदेश मीडिया टीम के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियों की जानकारी सार्वजनिक कर दी है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/up-election-bjp-releases-new-media-team-list-2026-ntc-dhrj-rpti-2660327-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World