'अबकी बार वोट का बुलडोजर चलेगा, चुनाव में BJP बनाम PDA', रायबरेली में बोले अखिलेश

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रायबरेली से अपनी 'पीडीए रथयात्रा' की शुरुआत की है. अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से स्वागत किया. अखिलेश के रोड-शो में पहली बार बुलडोजर नजर आया. वहीं, रायबरेली में अखिलेश यादव ने कहा कि हर तरफ पीडीए की हवा चल रही है और यह चुनाव बीजेपी बनाम पी...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रायबरेली से अपनी 'पीडीए रथयात्रा' की शुरुआत की है. अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से स्वागत किया. अखिलेश के रोड-शो में पहली बार बुलडोजर नजर आया. वहीं, रायबरेली में अखिलेश यादव ने कहा कि हर तरफ पीडीए की हवा चल रही है और यह चुनाव बीजेपी बनाम पीडीए है. उन्होंने कहा कि इस बार 'वोट का बुलडोजर' चलेगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन छात्रों ने बीजेपी के गुंडों का मुकाबला किया उन नौजवानों का आभार. उन्होंने श्याम सुंदर भारती का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इस उम्र में भी नौजवानों के साथ खड़े होकर प्रशासन का सामना किया और युवाओं को ऊर्जा दी. 

सपा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि हम सकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, जबकि बीजेपी नकारात्मक राजनीति करती है. अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि पीडीए के इस आंदोलन से बुलडोजर चलाने वाले बचने वाले नहीं हैं. इस बार 'वोट का बुलडोजर' चलेगा और हमेशा के लिए डिमॉलिश कर देगा.

‘पीडीए रथ’ की पहली यात्रा में रायबरेली में बात इतने बड़े हार से स्वागत की नहीं है कि उसे क्रेन से उठाया जाए, बात अपनों से मिल रहे बेइंतहा प्यार-मोहब्बत की है। रायबरेली की जनता और सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं का हार्दिक धन्यवाद! रायबरेली ने सुनिश्चित कर दिया है कि… pic.twitter.com/ISs2Mqh74G

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के लोग आरक्षण, संस्कृति और हिंदुस्तानियों को बचाने के लिए खड़े हैं और इसके कई उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि हमारे लोधी और पासी विधायकों का अपमान किया गया, हम अपने लोगों का अपमान नहीं होने देंगे.

बिना नोटिस के ढाबे गिरा दिए जाते हैं और बिना नोटिस दिए धार्मिक स्थल भी गिरा दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि ये नकली हिंदू हैं. काशी में बहुत से मंदिर गिराए गए और घाट तोड़ा गया. सहारनपुर में भी मस्जिद गिराई गई. उन्होंने कहा कि ये लोग भाईचारे को खत्म करना चाह रहे हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/akhilesh-yadav-pda-rath-yatra-raebareli-up-election-2027-bjp-vote-bulldozer-ntc-amkr-dskc-2652346-2026-09-24?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World