अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात हंगामा, BJP-TMC समर्थक आपस में भिड़े, सांसद ने लगाया पत्थरबाजी-फायरिंग का आरोप

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर शुक्रवार आधी रात को हंगामा हुआ. BJP और TMC समर्थकों के बीच टकराव की खबर है. TMC ने आरोप लगाया कि BJP समर्थकों ने अभिषेक बनर्जी के घर पर पत्थरबाजी की.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर शुक्रवार आधी रात को हंगामा हुआ. BJP और TMC समर्थकों के बीच टकराव की खबर है. TMC ने आरोप लगाया कि BJP समर्थकों ने अभिषेक बनर्जी के घर पर पत्थरबाजी की.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान अभिषेक बनर्जी और पुलिस के बीच भी तीखी बहस हुई. इसके बाद सांसद कुछ देर के लिए अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए.

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि सुबह करीब 2 बजे उनके घर पर हमला किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के लोगों ने उनके आवास को निशाना बनाया और यह सब कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुआ. उन्होंने पत्थरबाजी के साथ फायरिंग का भी आरोप लगाया है.

अभिषेक ने अपनी पोस्ट में कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि दोनों अदालतें इस मामले में मूक दर्शक बनी हुई हैं. साथ ही उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो जल्द साझा करने की बात कही.

इस घटना से एक दिन पहले भी अभिषेक बनर्जी ने अपने घर और दफ्तर के आसपास संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने 6 नवंबर को X पर पोस्ट कर दावा किया था कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर उनके घर और दफ्तर की रेकी कर रहे थे. अभिषेक का दावा है कि, जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया.

अभिषेक ने मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी शेयर किया था. उन्होंने सवाल उठाया था कि राज्य पुलिस एक चुने हुए सांसद के घर और दफ्तर की निगरानी क्यों कर रही है. उन्होंने पूछा था कि इस गतिविधि की परमिशन किसने दी और इसके पीछे क्या मकसद था.

After I released the recce video this morning, my house was attacked just now, at 2 AM by BJP goons, right under the watch of the Kolkata police. Thank you, Calcutta High Court and the Supreme Court of India for remaining mute spectators while all this unfolds. I will upload the videos shortly.

TMC सांसद ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्रालय, कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस का ध्यान खींचा था. उन्होंने मांग की थी कि संदिग्ध लोगों की पहचान की जाए. साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि उन्हें किसने भेजा था और वे किसके निर्देश पर काम कर रहे थे.

लगातार दो दिनों में सामने आए इन घटनाक्रमों ने पश्चिम बंगाल में BJP और TMC के बीच राजनीतिक तनाव को फिर चर्चा में ला दिया है. हालांकि, अभिषेक बनर्जी की ओर से लगाए गए हमले और फायरिंग के आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई.

'अभिषेक बनर्जी को मारने का वक्त किसके पास है?'

पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में मंत्री दिलीप घोष ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले के दावे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पहली बार किसी नेता का जन्मदिन फुटपाथ पर मनाते देखा है. अगर कोई हंगामा करता है तो उसका जवाब भी मिलता है. 

#WATCH | New Town: On TMC leader Abhishek Banerjee's claim that his residence was attacked, West Bengal Minister Dilip Ghosh says, "This is the first time we’ve seen a politician’s birthday being celebrated on the footpath. If someone creates a disturbance, there is bound to be a backlash. Besides, who has the time to kill Abhishek Banerjee? There is nothing left for them to say or do, so they are attempting to mislead people by bringing up this issue..."

दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी को मारने का वक्त किसके पास है? उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के पास अब कहने और करने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए लोगों को गुमराह करने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/west-bengal/story/abhishek-banerjee-house-midnight-clash-bjp-tmc-supporters-stone-pelting-firing-allegation-ntc-aktw-rptc-2690322-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology