भारत में BRICS समिट के बीच PM मोदी ने नेतन्याहू को किया याद, नए साल की दी बधाई

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत में 18वें BRICS समिट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को याद किया है. पीएम मोदी ने नेतन्याहू, इजरायल के लोगों और दुनियाभर के यहूदी समुदायों को यहूदी नववर्ष रोश हशनाह की बधाई दी.

भारत में 18वें BRICS समिट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को याद किया है. पीएम मोदी ने नेतन्याहू, इजरायल के लोगों और दुनियाभर के यहूदी समुदायों को यहूदी नववर्ष रोश हशनाह की बधाई दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "शाना टोवा! प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजरायल के लोगों और दुनियाभर के यहूदी समुदायों को रोश हशनाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

Shana Tova! Wishing a very happy Rosh Hashanah to Prime Minister Netanyahu, the people of Israel and Jewish communities across the globe. May the new year be filled with peace, hope, good health and continued progress for all. שנה טובה! מאחל שנה טובה ושמחה לראש הממשלה…

पीएम मोदी ने अपने संदेश में नए साल में शांति, उम्मीद, अच्छी सेहत और लगातार तरक्की की कामना की. उन्होंने कहा कि नया साल सभी के लिए शांति और उम्मीद लेकर आए और सभी लोगों की सेहत अच्छी रहे. प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "नया साल सभी के लिए शांति, उम्मीद, अच्छी सेहत और लगातार प्रगति से भरा हो."

रोश हशनाह यहूदी समुदाय का नया साल है. इस मौके पर दुनियाभर में यहूदी समुदाय के लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं. पीएम मोदी ने भी इसी मौके पर इजरायल के प्रधानमंत्री और वहां के लोगों को बधाई दी.

यह संदेश ऐसे समय आया है जब भारत में BRICS समिट चल रहा है. नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS समिट का आयोजन हो रहा है. इस समिट में कई देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

पीएम मोदी के नेतन्याहू को बधाई संदेश में शांति और उम्मीद की कामना खास तौर पर अहम है. उन्होंने अपने संदेश में किसी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया, बल्कि नए साल के मौके पर नेतन्याहू, इजरायल और दुनियाभर के यहूदी समुदायों के लिए शांति, अच्छी सेहत और तरक्की की कामना की.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/pm-modi-benjamin-netanyahu-rosh-hashanah-greeting-brics-summit-ntc-mnrd-dskc-2641446-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Politics