BRICS Summit Day 2: भारत मंडपम में फिर जुटेंगे दिग्गज, PM मोदी की ताबड़तोड़ 7 द्विपक्षीय बैठकें, देखें पूरा शेड्यूल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अहम दिन है. दिल्ली में एक बार फिर दुनिया के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा. सुबह 10 बजे BRICS के साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों का भारत मंडपम पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा. इसके बाद फैमिली फोटो और फिर शिखर सम...

BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अहम दिन है. दिल्ली में एक बार फिर दुनिया के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा. सुबह 10 बजे BRICS के साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों का भारत मंडपम पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा. इसके बाद फैमिली फोटो और फिर शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन होगा. ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के जरिए समावेशी वैश्विक विकास का भविष्य’—इसी थीम पर नेता अपने विचार रखेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी होंगी. यानी BRICS के दूसरे दिन भी कूटनीति और अहम वैश्विक मुद्दों पर गहन मंथन जारी रहेगा.

दिल्ली में हुए 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का पहला दिन बेहद अहम रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. शी जिनपिंग के साथ भारत-चीन रिश्तों और सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं व्लादिमीर पुतिन के साथ रणनीतिक साझेदारी और व्यापार पर बातचीत हुई. गाला डिनर में भारत की सांस्कृतिक और विरासत की झलक दिखी, तो मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का गीत गाकर माहौल में संगीत का रंग भर दिया. सबसे बड़ी उपलब्धि रही नई दिल्ली घोषणा-पत्र, जिसमें आतंकवाद, वैश्विक संघर्ष, व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर BRICS देशों ने साझा रुख सामने रखा.

BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की मेजबानी का अंदाज़ भी खास नजर आया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंच रहे 11 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, उनसे हाथ मिलाया और तस्वीरें भी खिंचवाईं. एक-एक कर दुनिया के बड़े नेता पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी ने हर मेहमान का भारतीय परंपरा और गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया. इसके बाद कई नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं,जहां व्यापार, रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय शांति और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई यानी BRICS के मंच पर भारत की मेजबानी भी दिखी और प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय कूटनीति भी.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/brics-summit-2026-delhi-day-2-updates-open-session-modi-schedule-ntc-apdy-dskc-2641726-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in International Relations