BSNL लाया 3 नए रिचार्ज, 172 से कीमत शुरू, मिलेगी कॉल
BSNL ने 3 नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं, जो सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ आते हैं.
हाल ही में Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियां भी अपने कॉलिंग वाले नए रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर चुकी हैं.
टेलिकॉम रेगुलेटर TRAI ने हाल ही में कंपनियों को दिशा-निर्देश दिए थे, जिसमें बिना डेटा वाले और कॉलिंग व SMS की सुविधा देने वाले रिचार्ज लॉन्च करने को कहा.
BSNL ने सिर्फ कॉलिंग व SMS वाले तीन नए रिचार्ज प्लान को लॉन्च किया है. शुरुआती कीमत 172 रुपये है.
BSNL के 172 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. इसमें रोमिंग और STD कॉलिंग शामिल है.
BSNL के 172 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसकी डेली इफेक्टिव कॉस्ट 6.14 रुपये डेली है.
BSNL का 184 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी है, जिसमें पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसकी इफेक्टिव कीमत 6.13 रुपये डेली है.
BSNL के 184 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, जिसमें रोमिंग और STD शामिल है.
BSNL का 190 रुपये वाला रिचार्ज भी लॉन्च हुआ है. इस प्लान के तहत पूरे 1 कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है.
BSNL के 190 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. इसमें 100SMS डेली का सपोर्ट मिलेगा.
