Budh Nakshatra Parivartan 2026: 2 दिन बाद इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी! बुध का नक्षत्र परिवर्तन दिलाएगा बंपर लाभ

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, व्यापार और संवाद का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध की चाल में होने वाला बदलाव सभी राशियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव डाल सकता है. बता दें, 3 नवंबर 2026 को बुध देव राहु के स्वाति नक्षत्र मे...

Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, व्यापार और संवाद का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध की चाल में होने वाला बदलाव सभी राशियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव डाल सकता है. बता दें, 3 नवंबर 2026 को बुध देव राहु के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह नक्षत्र परिवर्तन सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा. बुध के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश से कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. इन राशियों को नौकरी, करियर और पैसों से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है. आइए जानते हैं कि बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है. बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और इस समय कुंडली के पांचवें भाव में स्थित हैं. इसी भाव में रहते हुए उनका नक्षत्र बदलने जा रहा है. इस बदलाव के प्रभाव से आपकी सोचने-समझने और फैसले लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है. 

नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. मेहनत और काम करने के तरीके से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं. लेखन, मीडिया, कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं.

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन पैसों के मामले में अच्छा रह सकता है. बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे. ज्योतिष में इस भाव का संबंध धन, बचत और बोलचाल से माना जाता है. ऐसे में आपकी आमदनी बढ़ सकती है और पैसे बचाने के नए मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है. 

पारिवारिक कारोबार से जुड़े लोगों को भी अच्छा मुनाफा होने के योग हैं. आपकी बातचीत का तरीका बेहतर होगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. इससे समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है.

धनु राशि वालों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में जाना फायदेमंद साबित हो सकता है. बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में रहेंगे. ज्योतिष में इस भाव को कमाई और लाभ से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में आपकी आमदनी बढ़ सकती है और धन लाभ के नए मौके मिल सकते हैं. कारोबार करने वाले लोगों को बिजनेस बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे. 

नौकरी करने वालों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. कामकाज में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे अटके हुए काम पूरे करने में मदद मिलेगी.आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है.

मकर राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है. इस दौरान कामकाज में स्थिरता आएगी और मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छी खबर मिल सकती है.

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. काम के सिलसिले में की गई यात्राओं से भी फायदा हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने और नए मौके पाने के लिए यह समय अच्छा रह सकता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/budh-nakshatra-parivartan-2026-mercury-in-rahu-swati-nakshatra-on-november-3-these-zodiac-sign-will-shine-tviss-dskc-2685530-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World