नवरात्रि-दशहरा में खूब गरजी BULLET! रॉयल एनफील्ड ने बेच डाली 2.67 लाख बाइक्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय बाजार में Royal Enfield का जलवा कायम है. कंपनी की दमदार और रेट्रो डिजाइन वाली मोटरसाइकिलों को ग्राहकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहारों के बीच Royal Enfield की बाइक्स की मांग तेजी से बढ़ी है. बीते अक्टूबर में कंपनी ने कुल 1,33,442 मोटरसाइकिलें ...

भारतीय बाजार में Royal Enfield का जलवा कायम है. कंपनी की दमदार और रेट्रो डिजाइन वाली मोटरसाइकिलों को ग्राहकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहारों के बीच Royal Enfield की बाइक्स की मांग तेजी से बढ़ी है. बीते अक्टूबर में कंपनी ने कुल 1,33,442 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल अक्टूबर में बेचे गए 1,24,951 यूनिट के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा है. (Photo: ITG)

Royal Enfield के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना भी बेहद शानदार रहा. कंपनी ने इन दो महीनों में कुल 2,67,400 मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की. यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन सेल रहा है. खास बात यह है कि मौजूदा फेस्टिव सीजन अभी खत्म भी नहीं हुआ है और कंपनी पिछले साल के पूरे फेस्टिव सीजन की सेल को पीछे छोड़ चुकी है. (Photo: ITG)

डोमेस्टिक मार्केट की बात करें तो अक्टूबर में Royal Enfield ने भारतीय बाजार में 1,21,527 मोटरसाइकिलें बेचीं. पिछले साल इसी महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,16,844 यूनिट की बिक्री की थी. इस तरह कंपनी की घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. (Photo: ITG)

दूसरी तरफ, विदेशी में Royal Enfield खूब गरज रही है. कंपनी का एक्सपोर्ट भी इस दौरान खूब बढ़ा है. अक्टूबर में कंपनी ने 11,915 मोटरसाइकिलों का एक्सपोर्ट किया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 8,107 यूनिट था. यानी कंपनी के एक्सपोर्ट में 47 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है. (Photo: ITG)

फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में भी रॉयल एनफील्ड ने शानदार प्रदर्शन किया है. अप्रैल से अक्टूबर के बीच कंपनी की सेल्स पर नज़र डाले तो इस दौरान कंपनी ने कुल 8,42,538 मोटरसाइकिलें बेचीं. जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर के अप्रैल से अक्टूबर के बीच कंपनी ने कुल 7,16,854 यूनिट बाइक्स की बिक्री की थी. यानी बीते 7 महीनों की सेल्स में 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. (Photo: ITG)

रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी मशहूर बाइक Classic 650 का नया एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया था.  कंपनी ने इस खास बाइक के Hypershift नाम दिया है, जिसकी दुनिया भर में केवल 125 यूनिट ही बेची गई है. हैरानी की बात यह रही कि इसकी पूरी खेप महज 6 मिनट से भी कम समय में बिक गई. (Photo: ITG)

यह स्पेशल एडिशन कंपनी के 650 Twin प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें खास कलर-शिफ्टिंग पेंट दिया गया है, जो लाल, हरे और सुनहरे रंगों में नजर आता है. इसके अलावा बाइक पर 125 साल पूरे होने का खास गोल्डन क्रेस्ट, अलग डिजाइन की साइड पैनल बैजिंग और हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स दी गई हैं. (Photo: ITG)

Royal Enfield ने अक्टूबर के दौरान ग्लोबल मार्केट में भी अपने कारोबार को आगे बढ़ाया है. जहां कंपनी ने Classic 650 का एनिवर्सरी एडिशन एशिया-पैसिफिक रीजन में उतारा वहीं, मलेशिया में Guerrilla Apex 450 को लॉन्च किया गया. ताइवान में कंपनी ने एक नया एक्सक्लूसिव स्टोर भी शुरू किया है. (Photo: ITG)

मोटरस्पोर्ट्स के मोर्चे पर भी कंपनी के लिए अक्टूबर खास रहा. कोरिया इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित रेट्रो रेसिंग ट्रॉफी में कंपनी की मशहूर बाइक Continental GT 650 ने ओवरऑल कैटेगरी में पहले और दूसरे दोनों स्थान पर कब्जा किया. इसके अलावा कंपनी की पहली मोरक्कन ओडिसी भी पूरी हुई है. (Photo: ITG)

Royal Enfield अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस को भी बढ़ा रही है. बेंगलुरु के बाद अब कंपनी ने हैदराबाद और पुणे में भी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Flying Flea शोरूम की शुरुआत की है. कुल मिलाकर अक्टूबर का महीना रॉयन एनफील्ड के लिए काफी बेहतर रहा है. (Photo: ITG)

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/photo/royal-enfield-october-2026-sales-bullet-classic-350-auaw-2686282-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World